अभिषेक बच्चन ने 'किंग' की शूटिंग से लिया विराम, पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ घूमते आए नजर
मनोरंजन
अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म 'किंग' की शूटिंग से विराम पर हैं। हाल ही में उन्हें अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ देखा गया।
इस दौरान एक फैन ने कपल के साथ झटपट एक सेल्फी ले ली, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
अभिषेक ने बेहद सादे अंदाज में टी-शर्ट और कैप पहनी थी, वहीं ऐश्वर्या पूरी तरह ब्लैक आउटफिट में नजर आईं।
अभिषेक ने की ऐश्वर्या की जमकर तारीफ
अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को 20 साल पूरे होने वाले हैं। उनकी मुलाकात सालों पहले एक फिल्म सेट पर हुई थी, जिसके बाद 2007 में उन्होंने शादी कर ली थी।
हाल ही में अभिषेक ने ऐश्वर्या की खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या में बहुत अच्छे संस्कार डाले हैं।
वहीं, फैंस को अभिषेक की आने वाली फिल्म 'किंग' का बेसब्री से इंतजार है, जो इस क्रिसमस पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।