NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अभिषेक बच्चन चोटिल होने के बाद अस्पताल में भर्ती, अमिताभ और श्वेता मिलने पहुंचे
    मनोरंजन

    अभिषेक बच्चन चोटिल होने के बाद अस्पताल में भर्ती, अमिताभ और श्वेता मिलने पहुंचे

    अभिषेक बच्चन चोटिल होने के बाद अस्पताल में भर्ती, अमिताभ और श्वेता मिलने पहुंचे
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Aug 23, 2021, 12:16 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अभिषेक बच्चन चोटिल होने के बाद अस्पताल में भर्ती, अमिताभ और श्वेता मिलने पहुंचे
    अभिषेक बच्चन चोटिल होने के बाद अस्पताल में भर्ती

    अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता माने जाते हैं। वह सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे हैं। अब बच्चन परिवार सहित उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। खबरों की मानें तो 'द बिग बुल' के एक्टर अभिषेक को चोट लगने के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना के बाद अभिषेक के पिता अमिताभ और बहन श्वेता बच्चन अभिषेक से मिलने अस्पताल पहुंचे थे।

    22 अगस्त को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए अभिषेक

    जूम डिजिटल की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिषेक को चोट लगने के बाद 22 अगस्त को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद अमिताभ और उनकी बहन श्वेता को अस्पताल के बाहर देखा गया। अस्पताल के बाहर अमिताभ को सफेद कुर्ते और मास्क में देखा गया है। वहीं, श्वेता भी सफेद लिबाज में नजर आई हैं। अभिषेक की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिनमें उनके दाहिने बाजू में कुछ बैंडेज बांधे हुए दिखे थे।

    दो दिन पहले बैंडेज के साथ दिखे थे अभिषेक

    दो दिन पहले अभिषेक, पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आरध्या के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। अभिषेक को कितनी और कैसे चोट लगी है, इस संबंध में फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है।

    बैंडेज बांधे हुए अभिषेक

    Instagram post

    A post shared by yogenshah_s on August 23, 2021 at 12:24 pm IST

    इन फिल्मों में दिखेंगे अभिषेक

    अभिषेक के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'द बिग बुल' में दिखे थे। यह फिल्म स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता की जिंदगी पर आधारित है। अभिषेक निर्देशक सुजॉय घोष की अगली फिल्म 'बॉब बिस्वास' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सेन के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा वह तुषार जलोटा की सोशल कॉमेडी फिल्म 'दसवीं' में दिखने वाले हैं। अभिषेक की इस फिल्म के निर्माता दिनेश विजान हैं।

    ये हैं अमिताभ की आने वाली फिल्में

    मेगास्टार अमिताभ की इस साल कई फिल्में रिलीज हो सकती हैं। अमिताभ अपनी फिल्म 'चेहरे' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अमिताभ को अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र', नागराज मंजुले की 'झुंड़' और राम्या कृष्णनन के साथ 'तेरा यार हूं मैं' में भी देखा जाने वाला है। इसके अलावा 'आंखे 2' में भी वह अहम भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्मों के अलावा अमिताभ 'कौन बनेगा करोड़पति (KBC)' के 13वें सीजन को लेकर चर्चा में हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    स्वास्थ्य
    अमिताभ बच्चन
    अभिषेक बच्चन

    ताज़ा खबरें

    लखनऊ: समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर लगा 'गर्व से कहो हम शूद्र हैं' का पोस्टर उत्तर प्रदेश
    खाड़ी देश भी इस्लामिक कार्यों के लिए मुस्लिमों को भारत जैसी आजादी नहीं देते- सुन्नी मौलवी  मुस्लिम
    वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की 'बवाल' की रिलीज डेट टली, निर्माताओं ने बताई यह वजह बवाल फिल्म
    रणजी ट्रॉफी: वेंकटेश ने कर्नाटक के लिए डेब्यू फर्स्ट-क्लास मैच में लिए 5 विकेट रणजी ट्रॉफी

    मुंबई

    पालघर: मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य के दौरान 24 से अधिक घरों में दरारें वडोदरा
    महाराष्ट्र: कई इलाकों में ठंड बढ़ने के संकेत, 2 फरवरी तक चलेगी शीतलहर महाराष्ट्र
    मुंबई: ED अधिकारी बनकर व्यापारी के कार्यालय पर छापा, नकदी और करोड़ों रुपये का सोना उड़ाया मुंबई पुलिस
    अमेरिका: भारतीयों को वीजा में देरी को कम करने के लिए पहल, विशेष साक्षात्कार का आयोजन अमेरिका

    स्वास्थ्य

    ये शारीरिक संकेत मिलें तो समझ जाएं कि आप कर रहे हैं अधिक चीनी का सेवन  खान-पान
    स्वस्थ जीवनशैली के लिए इन टिप्स को करें फॉलो, मिलेंगे स्वास्थ्यवर्धक लाभ खान-पान
    बुरी आदतों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इन 5 तरीकों को अपनाएं हेल्थ टिप्स
    ऑयल पुलिंग का तरीका, फायदे और इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण आयुर्वेद

    अमिताभ बच्चन

    रजनीकांत की इजाजत के बिना नहीं इस्तेमाल कर सकते उनकी तस्वीर या आवाज, जारी किया नोटिस रजनीकांत
    दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को साउदी अरब में मिला बड़ा सम्मान, देखें वीडियो बॉलीवुड समाचार
    'ऊंचाई' के सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे, OTT के दौर में दुर्लभ है आंकड़ा ऊंचाई फिल्म
    अमिताभ बच्चन की 'ऊंचाई' इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक, जानिए कब और कहां देखें  अनुपम खेर

    अभिषेक बच्चन

    अभिषेक बच्चन की फिल्म 'द बिग बुल' का बनेगा सीक्वल, प्रोड्यूसर ने किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    'दसवीं' के लिए पुरस्कार जीतने पर अमिताभ ने की अभिषेक की तारीफ, जानिए क्या कहा अमिताभ बच्चन
    फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड्स 2022 में वेब सीरीज 'रॉकेट बॉयज' का जलवा, अभिषेक बच्चन भी बने विजेता वेब सीरीज
    अमिताभ बच्चन ने बांधे अभिषेक बच्चन की तारीफों के पुल, बोले- आप पर गर्व है बेटा अमिताभ बच्चन

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023