अभिषेक बच्चन ने मुंबई में 45.75 करोड़ रुपये में बेचा अपना लग्जरी अपार्टमेंट
क्या है खबर?
बॉलीवुड सितारों की फिल्मों से लेकर उनकी लाइफस्टाइल तक को दर्शक पसंद करते हैं। उनके जीवन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज में हम दिलचस्पी दिखाते हैं।
जब बात सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन की हो, तो उनकी लग्जीरियस लाइफ का उदाहरण आमतौर पर दिया जाता है।
अब जानकारी सामने आ रही है कि अभिषेक ने मुंबई में 45.75 करोड़ रुपये में अपना लग्जरी अपार्टमेंट बेच दिया है।
रिपोर्ट
अभिषेक ने 2014 में खरीदा था यह घर
मनी कंट्रोल की रिपोर्ट की मानें तो अभिषेक ने अपना यह अपार्टमेंट 45.75 करोड़ रुपये में बेच दिया है। अभिषेक का यह अपार्टमेंट ओबेरॉय 360 में 37वें मंजिल पर स्थित है।
इसका क्षेत्रफल 7,527 वर्ग फुट में फैला हुआ है। अभिषेक ने अपने लिए यह घर 2014 में खरीदा था।
उस वक्त उन्होंने इस अपार्टमेंट को 41 करोड़ रुपये में खरीदा था। गौरतलब है कि इसी बिल्डिंग में अक्षय कुमार और शाहिद कपूर के भी अपार्टमेंट हैं।
जानकारी
10 अगस्त, 2021 को पंजीकृत किया गया अपार्टमेंट
अभिषेक के इस अपार्टमेंट से समुंद्र के किनारे का खूबसूरत दृश्य दिखता है। इस अपार्टमेंट को 10 अगस्त, 2021 को पंजीकृत किया गया था।
इस लग्जरी अपार्टमेंट में चार कारों की पार्किंग की व्यवस्था है। इसे अनुराग गोयल नाम के एक व्यक्ति को बेच दिया गया है, जिसने 2.28 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया था।
हालांकि, इस संबंध में अभिषेक की तरह से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
जानकारी
हाल में अमिताभ ने मुंबई में खरीदा था आलीशान फ्लैट
हाल में अमिताभ ने मुंबई में 31 करोड़ रुपये में एक आलीशान फ्लैट खरीदा था। खबरों की मानें तो अमिताभ ने एक डुप्लेक्स खरीदा था, जो दिखने में काफी भव्य है।
अमिताभ ने पिछले साल दिसंबर में यह प्रॉपर्टी खरीदी थी, लेकिन इसका रजिस्ट्रेशन उन्होंने इस साल अप्रैल में करवाया। 31 करोड़ रुपये की कीमत वाले इस घर का साइज 5,184 वर्गफुट है।
अभिनेता ने यह डुप्लेक्स क्रिस्टल ग्रुप के अटलांटिस प्रोजेक्ट में खरीदा है।
वर्कफ्रंट
अभिषेक की आगामी फिल्में
अभिषेक के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'द बिग बुल' में दिखे थे। यह फिल्म स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता की जिंदगी पर आधारित है।
अभिषेक निर्देशक सुजॉय घोष की अगली फिल्म 'बॉब बिस्वास' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सेन के साथ दिखाई देंगे।
इसके अलावा वह तुषार जलोटा की सोशल कॉमेडी फिल्म 'दसवीं' में दिखने वाले हैं। अभिषेक की इस फिल्म के निर्माता दिनेश विजान हैं।