LOADING...
अब्दु रोजिक की टीम ने बिग बॉस के घर में हुए भद्दे प्रैंक पर जताई नाराजगी
अब्दु रोजिक की टीम ने जताई नाराजगी

अब्दु रोजिक की टीम ने बिग बॉस के घर में हुए भद्दे प्रैंक पर जताई नाराजगी

Dec 16, 2022
04:15 pm

क्या है खबर?

अब्दु रोजिक 'बिग बॉस 16' के घर में सबसे चर्चित सदस्यों में से एक हैं। अपनी मासूमियत से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता हुआ है। सोशल मीडिया पर दर्शक अकसर अब्दु पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। हाल ही में लोगों ने अब्दु के साथ हुए एक भद्दे प्रैंक के लिए साजिद खान को खूब कोसा था। अब अब्दु की मैनेजमेंट एजेंसी ने भी इसपर अपनी आपत्ति जताई है और अपना बयान जारी किया है।

प्रैंक

साजिद ने किया था अब्दु के साथ मजाक

कुछ दिन पहले निमृत कौर के जन्मदिन पर साजिद खान ने अब्दु के शरीर पर 'हैप्पी बर्थडे' लिखा था। इसके साथ ही उन्होंने उनकी पीठ पर आपत्तिजनक शब्द भी लिखे जिसे देखकर घरवाले हंसते रहे। सोशल मीडिया पर दर्शकों ने आपत्ति दर्ज की कि अब्दु के साथ ऐसा व्यवहार ठीक नहीं। वह भाषा नहीं समझते हैं और पूरे दिल से निमृत को विश कर रहे हैं। लोगों ने घरवालों द्वारा अब्दु के भरोसे का फायदा उठाने की बात कही।

इंस्टाग्राम पोस्ट

अब्दु के साथ प्रैंक

नाराजगी

अब्दु की टीम ने जताई नाराजगी

न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार अब्दु की एजेंसी IFCM ने इसके बिग बॉस के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। IFCM ने अपने बयान में कहा, "हमारी टीम बिग बॉस में अब्दु के साथ हो रहे भेदभाव और व्यवहार को देखकर हैरान और दुखी है। अपने फायदे के लिए एक मासूम व्यक्ति की भावनाओं को मरोड़ना अनैतिक है। खासकर, उसके प्रति ऐसा व्यवहार बिल्कुल नहीं होना चाहिए जो इसके पीछे के इरादों को समझने के काबिल नहीं है।"

निराशा

यह अब्दु के भरोसे को तोड़ने जैसा है- टीम

IFCM ने हालिया प्रैंक के बारे में कहा कि अब्दु यह भाषा पढ़ और लिख नहीं सकते। इस प्रैंक को टीवी पर प्रसारित करना निराशाजनक है। टीम ने कहा, "बिना उनकों शब्दों का सही मतलब समझाए उनके शरीर पर उसे लिखना उनके भरोसे को तोड़ने जैसा है। वे इसकी निंदी करते हैं।" अब्दु की टीम ने उम्मीद जताई की बिग बॉस यह सुनिश्चित करेंगे कि अब्दु के साथ कोई भेदभाव न हो।

परिचय

कौन हैं अब्दु रोजिक?

19 वर्ष के अब्दु तजाकिस्तान के लोकप्रिय गायक हैं। बॉलीवुड गाने गाने की वजह से उनके भारतीय फॉलोअर्स की भी अच्छी संख्या है। उनका अपना यूट्यूब चैनल है जिसका नाम 'अवलोड मीडिया' है। इस चैनल पर करीब 5.8 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बचपन में उन्हें रिकेट्स (सूखा रोग) हो गया था। इसी बीमारी की वजह से उनका शारीरिक विकास नहीं हो पाया और वह कद में छोटे रह गए।