NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कौन हैं 'बिग बॉस 16' के पहले प्रतिभागी अब्दु रोजिक?
    अगली खबर
    कौन हैं 'बिग बॉस 16' के पहले प्रतिभागी अब्दु रोजिक?
    'बिग बॉस 16' के पहले प्रतिभागी हैं अब्दु रोजिक

    कौन हैं 'बिग बॉस 16' के पहले प्रतिभागी अब्दु रोजिक?

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Sep 28, 2022
    02:50 pm

    क्या है खबर?

    चर्चित टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' 1 अक्टूबर से कलर्स टीवी पर प्रसारित होने जा रहा है।

    शो शुरू होने से पहले दर्शकों को नए सीजन के कंटेस्टेंट्स को लेकर काफी उत्सुकता है। मेकर्स ने कुछ नामों का खुलासा भी कर दिया है।

    मंगलवार को हुए लॉन्च इवेंट से मेकर्स ने कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक की एक झलक पेश की जिसके बाद दर्शकों में उनके बारे में और जानने की उत्सुकता है।

    आइए, बताते हैं कौन हैं अब्दु रोजिक।

    परिचय

    तजाकिस्तान में गायकी के लिए मशहूर हैं अब्दु

    कलर्स टीवी ने जब इंस्टाग्राम पर अब्दु की कंटेस्टेंट के रूप में घोषणा की तो लोग हैरान रह गए कि शो में कोई बच्चा कैसे आ सकता है!

    आपको बता दें कि यह आंखों का धोखा है। अब्दु कद में छोटे हैं लेकिन उनकी उम्र 19 साल है। वह सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं।

    अब्दु तजाकिस्तान के लोकप्रिय गायक हैं।

    बॉलीवुड गाने गाने की वजह से उनके भारतीय फॉलोअर्स की भी अच्छी संख्या है।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    'बिग बॉस' में हुई अब्दु की एंट्री

    Instagram post

    A post shared by colorstv on September 28, 2022 at 1:58 pm IST

    बॉलीवुड

    सलमान की फिल्म में भी नजर आएंगे अब्दु

    जहां एक तरफ अब्दु के कई भारतीय प्रशंसक हैं, वहीं अब्दु खुद बॉलीवुड के दीवाने हैं। वह कई बॉलीवुड हस्तियों से मिल चुके हैं।

    कुछ समय पहले अब्दु ने दुबई में सलमान खान से मुलाकात की थी। इसके बाद वह भारत भी आए थे। सलमान अब्दु से इतने प्रभावित हुए कि उन्हें अपनी फिल्म का प्रस्ताव दे दिया।

    बता दें कि अब्दु सलमान की आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आएंगे।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    अब्दु अपने गानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। उनका अपना यूट्यूब चैनल है जिसका नाम 'अवलोड मीडिया' है। इस चैनल पर करीब 5 लाख 80 हजार सब्सक्राइबर्स हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर अब्दु के करीब 38 लाख फॉलोअर्स हैं।

    बीमारी

    रिकेट्स की वजह से नहीं हो पाया शारीरिक विकास

    अब्दु रोजिक के नाम सबसे छोटे कद का गायक होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बचपन में उन्हें रिकेट्स (सूखा रोग) हो गया था। उस वक्त उनके माता-पिता के पास इतने पैसे नहीं थे और उनका समय रहते इलाज नहीं हो पाया।

    इसी बीमारी की वजह से उनका शारीरिक विकास नहीं हो पाया और वह कद में छोटे रह गए।

    इससे परे, अपनी प्रतिभा से वह नई ऊंचाइयां नापने को तैयार हैं।

    जानकारी

    शो में ये कंटेस्टेंट्स भी आएंगे नजर

    अब्दु के अलावा सलमान के इस शो में टीना दत्ता, श्रीजिता डे, गौतम विज, शालीन भनोट, मान्या सिंह, सौंदर्या शर्मा, गोरी नागोरी, निमृत कौर जैसे सितारे नजर आएंगे।

    बिग बॉस

    2006 से लोकप्रिय है 'बिग बॉस'

    'बिग बॉस' कलर्स से पहले सोनी टीवी पर प्रसारित होता था। यह शो अमेरिकी टीवी रिएलिटी शो 'बिग ब्रदर' के प्रारूप का अनुसरण करता है।

    'बिग बॉस' का पहला सीजन 2006 में आया था। सलमान 'बिग बॉस 4' से इस शो को होस्ट कर रहे हैं।

    इस शो के पहले सीजन के होस्ट अभिनेता अरशद वारसी थे। दूसरा सीजन अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने होस्ट किया था। तीसरे सीजन के होस्ट अमिताभ बच्चन थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सलमान खान
    बिग बॉस 16
    अब्दु रोजिक

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: केएल राहुल ने रचा इतिहास, 3 टीमों से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने IPL 2025
    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र

    सलमान खान

    कई बदलावों के बाद अब सलमान की 'भाईजान' से 'पुष्पा' फेम देवी श्री प्रसाद भी बाहर सेलिब्रिटी गॉसिप
    अमिताभ से अक्षय कुमार तक, जानिए क्या हैं इन अभिनेताओं के असली नाम सेलिब्रिटी गॉसिप
    क्या करण जौहर की जगह रणवीर सिंह 'बिग बॉस OTT 2' को करेंगे होस्ट? करण जौहर
    आदित्य चोपड़ा की एक्शन फिल्म में साथ नजर आएंगे शाहरुख और सलमान? बॉलीवुड समाचार

    बिग बॉस 16

    सलमान के शो 'बिग बॉस 16' में दिख सकते हैं अभिनेता नकुल मेहता सलमान खान
    क्या 'बिग बॉस 16' में नजर आएंगे शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा? राज कुंद्रा
    सलमान खान के 'बिग बॉस 16' का प्रोमो जारी, जल्द कलर्स पर आएगा शो सलमान खान
    क्या 'बिग बॉस 16' में एंट्री करेंगी जिया मानेक और रिद्धिमा पंडित? सलमान खान

    अब्दु रोजिक

    कौन हैं जस्ट सुल और अब्दु रोजिक, जो सलमान की फिल्म में दिखेंगे? बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025