NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन की बनी जोड़ी, दीपिका-कैटरीना रेस से बाहर; जानिए किसे मिली फिल्म
    अगली खबर
    'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन की बनी जोड़ी, दीपिका-कैटरीना रेस से बाहर; जानिए किसे मिली फिल्म
    'आशिकी 3' में इनके साथ इश्क फरमाएंगे कार्तिक आर्यन Ṁ

    'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन की बनी जोड़ी, दीपिका-कैटरीना रेस से बाहर; जानिए किसे मिली फिल्म

    लेखन नेहा शर्मा
    Aug 31, 2023
    06:19 pm

    क्या है खबर?

    फिल्म 'आशिकी 3' पिछले काफी समय से सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म से अब तक कई अभिनेत्रियों का नाम जुड़ चुका है।

    पिछले दिनों सुनने में आ रहा था कि कार्तिक आर्यन के साथ अभिनेत्री कैटरीना कैफ या दीपिका पादुकोण को साइन किया जा सकता है।

    अब खबर है कि इस फिल्म के लिए अभिनेत्री आकांक्षा शर्मा का नाम तय हो गया है।

    निर्माता-निर्देशक ने उन्हीं को इस फिल्म का हिस्सा क्यों बनाया, आइए जानते हैं।

    रिपोर्ट

    निर्माता-निर्देशक से कई बार मिल चुकीं आकांक्षा

    ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 'आशिकी 3' के लिए आकांक्षा का नाम फाइनल किया जा चुका है। वह इस फिल्म की हीरोइन बन गई हैं। बीते कुछ दिनों में आकांक्षा कई बार फिल्म के निर्माता-निर्देशक से इस सिलसिले में मुलाकात कर चुकी हैं।

    अब जल्द ही फिल्म में उनके नाम का ऐलान हो सकता है।

    चर्चा है कि लंबे समय से कार्तिक के लिए हीराेइन की तलाश चल रही थी, जो अब आखिरकार आकांक्षा पर आकर खत्म हुई है।

    जोड़ी

    फिल्म में इसलिए नए चेहरे को मिला मौका

    फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया कि निर्माता फिल्म में कार्तिक की जाेड़ी नई अभिनेत्री के साथ बनाना चाहते थे।

    'आशिकी' फ्रैंचाइजी में हमेशा नई जोड़ी को ही साइन किया गया है, इसलिए कैटरीना या दीपिका में से किसी को भी फिल्म का हिस्सा नहीं बनाया गया।

    'आशिकी' में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल की जोड़ी दर्शकों से रूबरू हुई थी, वहीं 'आशिकी 2' में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी दर्शकों के बीच आई थी।

    परिचय

    जानिए कौन हैं आकांक्षा

    बात करें आकांक्षा की तो वह अभिनेत्री, मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं।

    वह लंबे समय से कन्नड़ इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। उन्हें अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ म्यूजिक वीडियो 'डिस्को 82' में भी देखा गया था और उनका यह गाना काफी चर्चा में रहा था।

    आकांक्षा ज्यादातर म्यूजिक वीडियो या विज्ञापनों में नजर आती हैं।

    2021 में उन्हें टागइर के साथ 'कैसानोवा' और बादशाह के गाने 'जुगनू' में देखा गया था।

    कामयाब

    'आशिकी' फ्रैंचाइजी की दोनों फिल्में रहीं सफल

    'आशिकी' 1990 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। फिल्म में राहुल और अनु की जोड़ी पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया था।

    इसके बाद 2013 में आई 'आशिकी 2' का निर्देशन मोहित सूरी ने किया। यही वो फिल्म थी, जिसने आदित्य को रातों-रात स्टार बना दिया था।

    18 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    आने वाने दिनों में कई फिल्मों में नई जोड़ियां देखने को मिलेंगी। 'जवान' में शाहरुख खान-नयनतारा की जोड़ी फिलहाल सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रेंड में है, वहीं 'फाइटर' में दीपिका और ऋतिक रोशन को साथ देखने का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कार्तिक आर्यन
    आगामी फिल्में
    आशिकी 3
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 636 अंक टूटा  शेयर बाजार समाचार
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' कर्नाटक में नहीं होगी रिलीज, जानिए क्या है कारण  कर्नाटक हाई कोर्ट
    टाटा हैरियर EV भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर  टाटा मोटर्स
    INDIA गठबंधन में शामिल पार्टियों ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, विशेष सत्र की मांग की नरेंद्र मोदी

    कार्तिक आर्यन

    बॉक्स ऑफिस: 'सत्यप्रेम की कथा' का शानदार प्रदर्शन जारी, चौथे दिन की बंपर कमाई सत्यप्रेम की कथा
    बॉक्स ऑफिस: 'सत्यप्रेम की कथा' की कमाई में गिरावट, जानिए सोमवार का कारोबार  कियारा आडवाणी
    कार्तिक आर्यन ने किया अपनी नई फिल्म 'चंदू चैंपियन' का ऐलान, पहली झलक भी आई सामने साजिद नाडियाडवाला
    बॉक्स ऑफिस: कार्तिक आर्यन की 'सत्यप्रेम की कथा' की कमाई 50 करोड़ रुपये की ओर  सत्यप्रेम की कथा

    आगामी फिल्में

    सुभाष घई की सालों बाद निर्देशन में वापसी, 'खलनायक' का सीक्वल लाने की तैयारी सुभाष घई
    रजनीकांत की फिल्म में विलेन बनेंगे अमिताभ, 32 साल बाद होंगे आमने-सामने अमिताभ बच्चन
    शाहरुख की फिल्म 'जवान' के केरल-तमिलनाडु राइट्स बिके, निर्माताओं ने की मोटी कमाई जवान फिल्म
    अश्विनी बनाएंगी किश्वर देसाई के उपन्यास 'द लॉन्गेस्ट किस' पर फिल्म, जियो स्टूडियो से मिलाया हाथ बॉलीवुड समाचार

    आशिकी 3

    फिल्म 'आशिकी 3' में नजर आएंगे अभिनेता कार्तिक आर्यन बॉलीवुड समाचार
    क्या 'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन के साथ दिखेंगी जेनिफर विंगेट? बॉलीवुड समाचार
    'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन के साथ दिखेगी नई अभिनेत्री, मुकेश भट्ट ने की पुष्टि कार्तिक आर्यन
    'आशिकी 3' में होगा ऑरिजनल म्यूजिक, इसके लिए साल भर का समय देंगे मुकेश भट्ट मुकेश भट्ट

    बॉलीवुड समाचार

    'मैंने प्यार किया' और 'बाजीगर' जैसी फिल्मों के गीतकार देव कोहली का निधन सेलिब्रिटी की मौत
    पंकज त्रिपाठी बोले- मेरे खराब अभिनय से देश का नाम खराब होगा, जानिए ऐसा क्यों कहा पंकज त्रिपाठी
    'ड्रीम गर्ल 2' समेत ये हैं आयुष्मान की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में आयुष्मान खुराना
    नवाजुद्दीन की अगली फिल्म की हीरोइन बनीं रेजिना कैसेंड्रा, अनीस बाज्मी ने संभाली ये जिम्मेदारी नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025