LOADING...
आमिर खान तीसरी शादी के लिए तैयार, जानिए कब और कहां बसाएंगे गौरी स्प्रैट संग घर
आमिर खान की तीसरी शादी की तारीख आई सामने

आमिर खान तीसरी शादी के लिए तैयार, जानिए कब और कहां बसाएंगे गौरी स्प्रैट संग घर

Jun 03, 2026
03:49 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान की निजी जिंदगी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं और जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड गाैरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यह शादी बेहद निजी और करीबी लोगों के बीच संपन्न होगी। रीना दत्ता और किरण राव से तलाक के बाद आमिर की ये तीसरी शादी होगी।

शादी

गौरी संग घर पर ही कोर्ट मैरिज करेंगे आमिर 

आमिर एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और अपने व्यक्तित्व व छवि के अनुरूप वो इसे पूरी तरह से अपनी शर्तों पर कर रहे हैं। 61 वर्षीय अभिनेता और उनकी 47 साल की साथी गौरी स्प्रैट ने अपने रिश्ते को बेहद सादगी भरे तरीके से आधिकारिक रूप देने का फैसला किया है। वे अपने घर पर ही दोनों परिवारों और कुछ गिने-चुने करीबी दोस्तों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज करेंगे।

शादी की तारीख

5 जुलाई को अपने रिश्ते को शादी का नाम देंगे आमिर-गौरी

इस शादी में कोई शोर-शराब नहीं होगा। बस कागजों पर दस्तखत होंगे और एक छोटी सी महफिल जमेगी। परिवार के एक करीबी सूत्र के अनुसार, आमिर और गौरी पिछले 1 साल से भी कुछ अधिक समय से एक परिवार की तरह साथ रह रहे हैं। सूत्र ने फिल्मफेयर को बताया, "दोनों अब अपने परिवारों की मौजूदगी में अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप देने का फैसला किया है। आमिर 5 जुलाई को अपने घर पर ही शादी के बंधन में बंधेंगे।"

Advertisement

तैयारी

आमिर के घर शुरू हुईं तैयारियां

अभिनेता के करीबी सूत्रों ने इंडिया टुडे के साथ साझा किया कि इस जोड़े ने हाल ही में अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप देने का फैसला किया था। सूत्र ने बताया, "दोनों ही अपने जीवन और रिश्ते को लेकर काफी आश्वस्त व सुरक्षित स्थिति में हैं और वे बस अपने इस अटूट बंधन का जश्न मनाना चाहते थे। उन्होंने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं, जो पारिवारिक लोगों के बीच एक बेहद निजी और छोटा सा समारोह होगा(

Advertisement

परिचय

7 साल के बेटे की मां हैं आमिर की होने वाली दुल्हनिया गौरी

'आमिर खान प्रोडक्शंस' से जुड़ी रहीं गौरी का अपनी पिछली शादी से एक 7 साल का बेटा है, जिसका नाम क्विन है। उधर आमिर की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके 2 बच्चे जुनैद खान और आइरा खान हैं। इसके बाद उन्होंने फिल्ममेकर किरण राव से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा आजाद है। आमिर और किरण ने साल 2021 में अलग होने की घोषणा की थी।

Advertisement