'लगान' के साथ सिनेमाघर में पुरानी यादें ताजा करने का मौका, आमिर खान ने किया ऐलान
क्या है खबर?
आमिर खान की कालजयी फिल्म 'लगान: वन्स अपॉन अ टाइम इन इंडिया' एक बार फिर सिनेमाघरों में लौटेगी। साल 2001 में आई आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 15 जून को रिलीज के 25 साल पूरे कर रही है। इस खास अवसर पर निर्माता फिल्म को दोबारा से बड़े पर्दे पर रिलीज करके जश्न मनाना चाहते हैं। साथ ही दर्शकों को मौका देना चाहते हैं कि वह सिनेमाघरों में जाकर 'लगान' देखें और पुरानी यादें ताजा कर सकें।
रिलीज
इन तारीखों पर सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी फिल्म
आमिर खान प्रोडक्शन ने 'लगान' का ट्रेलर जारी किया है। कैप्शन दिया, 'एक कालजयी महाकाव्य जिसने हर दिल को छू लिया। 'लगान' की 25वीं वर्षगांठ पर, यह महाकाव्य बड़े पर्दे पर लौट रहा है। 12, 13 और 14 जून को सिनेमाघरों में इस जादू को फिर से महसूस करें।' इसकी कहानी 1893 में ब्रिटिश शासनकाल में सूखे और भारी कर (लगान) से जूझ रहे किसानों पर आधारित है। इसमें ग्रेसी सिंह, कुलभूषण खरबंदा और रघुबीर यादव जैसे कई कालाकार हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
A timeless epic that touched every heart ✨
— Aamir Khan Productions (@AKPPL_Official) June 3, 2026
On the 25th Anniversary of LAGAAN the epic sage returns to the big screen.
Relive the magic in theatres on 12th, 13th and 14th June. #Lagaan25Years #AamirKhan #AshutoshGowariker pic.twitter.com/P3zsFA3jrf