Loading...
आमिर खान क्यों हुए अशनीर ग्रोवर की बायोपिक से बाहर? जानिए अंदर की बात
आमिर खान ने छोड़ी अशनीर ग्रोवर की बायोपिक

आमिर खान क्यों हुए अशनीर ग्रोवर की बायोपिक से बाहर? जानिए अंदर की बात

Jul 22, 2026
01:30 pm

क्या है खबर?

बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर के जीवन पर बनने वाली बायोपिक पिछले काफी समय से चर्चा में है। अप्रैल, 2026 में आई शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले थे, वहीं राहुल मोदी इसके निर्देशन और श्रद्धा कपूर हीरोइन के तौर पर जुड़ी थीं। हालांकि, अब खबर है कि आमिर ने इस प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया है, जिसके बाद अब अशनीर की भूमिका के लिए नए अभिनेता की तलाश शुरू हो गई है।

रिपोर्ट

निर्देशक से नहीं बनी आमिर की बात

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआत में इस प्रोजेक्ट में गहरी दिलचस्पी दिखाने के बाद अब आमिर, अशनीर ग्रोवर की बायोपिक से बाहर हो गए हैं।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिल्म कैसी बनेगी और इसे कैसे दिखाया जाएगा, इस बात पर आमिर और निर्देशक राहुल मोदी की आपस में सहमति नहीं बन पाई। सोच अलग होने की वजह से आखिरकार आमिर ने इस प्रोजेक्ट से हटने का फैसला कर लिया।

दिलचस्पी

आमिर ने खुद किया था स्क्रिप्ट पर काम

एक सूत्र ने पोर्टल को बताया, "आमिर स्टार्ट-अप्स की दुनिया से काफी प्रभावित हैं और अशनीर ग्रोवर की बायोपिक के जरिए इस जोन में आने के लिए बेहद उत्सुक थे। उन्होंने खुद स्क्रिप्ट पर काम किया और इसे अपनी समझ के हिसाब से सबसे बेहतरीन रूप देने की कोशिश की, लेकिन अंत में राहुल मोदी के साथ उनके रचनात्मक मतभेद हो गए, जिसके चलते दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया।"

ADVERTISEMENT

तलाश

अशनीर के रोल के लिए ढूंढा जा रहा युवा हीरो

रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल मोदी अब भी इस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं, जबकि उनकी कथित गर्लफ्रेंड श्रद्धा कपूर भी फिल्म में अभिनय करने के लिए प्रतिबद्ध बताई जा रही हैं।

सूत्र ने आगे खुलासा किया, "अब ये दोनों मिलकर फिल्म के लिए नया हीरो ढूंढ रहे हैं और वे अशनीर ग्रोवर की भूमिका के लिए किसी युवा एक्टर को लेना चाहते हैं। 2-3 बड़े कलाकारों से बात चल रही है और जल्द ही नाम तय हो जाएगा।"

ADVERTISEMENT

भूमिका

निर्माता के साथ-साथ माधुरी जैन का किरदार निभाएंगी श्रद्धा

खबरों के मुताबिक, इस बायोपिक को श्रद्धा एक बड़े स्टूडियो के साथ मिलकर को-प्रोड्यूस कर सकती हैं। फिल्म को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ श्रद्धा इसमें अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर का किरदार निभाती भी नजर आ सकती हैं।

हालांकि, इन बदलावों को लेकर अभी तक न तो आमिर और न ही निर्माताओं की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है।

इस बीच आमिर फिलहाल राजकुमार हिरानी की फिल्म '3 इडियट्स' के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं।

ADVERTISEMENT