गौरी स्प्रे संग शादी के लिए आमिर खान ने काम से लिया ब्रेक, शादी के बाद शुरू करेंगे इस फिल्म की शूटिंग
सुपरस्टार आमिर खान एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वे आगामी 5 जुलाई को गौरी स्प्रे के साथ सात फेरे लेंगे। यs शादी बेहद सादे और निजी ढंग से आमिर के घर पर ही की जाएगी, जो कि एक रजिस्टर्ड कोर्ट मैरिज होगी। इस खास मौके पर सिर्फ दोनों परिवारों के लोग और उनके कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। अपनी शादी के लिए अब आमिर ने अपने काम से ब्रेक भी ले लिया है।
शादी के लिए काम रोकेंगे आमिर
आमिर और गौरी को लगा कि अब उनके रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाने का बिल्कुल सही समय आ गया है। इसी वजह से आमिर खान ने शादी की खास तैयारियों के लिए अपने काम से एक छोटा सा ब्रेक भी ले लिया है। शादी के बाद वे डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की मोस्ट अवेटेड फिल्म '3 इडियट्स 2' की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म की कहानी पहले पार्ट के दस साल बाद से आगे बढ़ेगी, जहाँ रणचो और उसके पुराने दोस्त एक बार फिर साथ नजर आएंगे। इस बड़ी फ्रेंचाइजी की वापसी को लेकर दर्शकों में अभी से काफी ज्यादा उत्सुकता और क्रेज देखने को मिल रहा है।