LOADING...
अभिनेता आदर जैन ने मंगेतर अलेखा आडवाणी से रचाई शादी, सामने आया पहला वीडियो 
एक-दूजे के हुए आदर जैन और अलेखा आडवाणी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@aadarjain)

अभिनेता आदर जैन ने मंगेतर अलेखा आडवाणी से रचाई शादी, सामने आया पहला वीडियो 

Jan 13, 2025
05:39 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री तारा सुतारिया के पूर्व बॉयफ्रेंड और अभिनेता आदर जैन इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। दरअसल, आदर ने 24 नवंबर, 2024 को अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में अपनी प्रेमिका अलेखा आडवाणी से सगाई की थी। अब आखिरकार दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। आदर और अलेखा ने गोवा में ईसाई रीति-रिवाज से शादी रचाई है। आदर और अलेखा की शादी का पहला वीडियो भी सामने आ गया है।

शादी

नीतू कपूर और करिश्मा कपूर हुए शामिल

वीडियो में अलेखा और आदर एक-दूजे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ में दोनों बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। उनकी मुस्कुराहट और अंदाज देख कोई भी उनसे नजरें नहीं हटा पाएगा। अपने इस दिन को खास बनाने के लिए अलेखा ने सफेद रंग का गाउन पहना था, वहीं आदर कोट-पैंट में खूब जंच रहे थे। इस समारोह में नीतू कपूर और करिश्मा कपूर समेत अन्य सितारे भी शामिल हुए थे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो