Page Loader
एआर रहमान का असली नाम जानते हैं आप? जानिए क्यों बने हिंदू से मुसलमान
एआर रहमान ने क्यों बदला अपना धर्म? (तस्वीर: एक्स/@arrahman)

एआर रहमान का असली नाम जानते हैं आप? जानिए क्यों बने हिंदू से मुसलमान

Jan 06, 2025
11:19 am

क्या है खबर?

भारतीय सिनेमा के मशहूर संगीतकार और गायक एआर रहमान किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनके लिए दीवानगी भारत ही नहीं, दुनियाभर में देखने को मिलती है। आज यानी 6 जनवरी को रहमान अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। गायक को संगीत अपने पिता से विरासत में मिली है। उनके पिता राजगोपाल कुलशेखर मलयालम फिल्मों में संगीतकार थे। हालांकि, बहुत कम लोग जानते होंगे कि रहमान का असली नाम कुछ और है और उन्होंने अपना धर्म बदला है।

असली नाम

जानिए क्या है रहमान का असली नाम

एआर रहमान के नाम से दुनियाभर में मशहूर हुए गायक का असली नाम दिलीप कुमार है। 1967 में रहमान का जन्म हिंदू परिवार में हुआ था। उनके पिता दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार के बहुत बड़े प्रशंसक थे, इसलिए उन्होंने अपने बेटे का नाम दिलीप कुमार रखा, लेकिन 23 साल की उम्र में पिता के निधन के बाद रहमान ने अपने गुरू कादरी इस्लाम से प्रभावित होकर इस्लाम कबूल कर लिया था। रहमान का पूरा नाम अल्लाह रखा रहमान है।

गाने

इन फिल्मों में दिखा रहमान के संगीत का जादू 

साल 1991 में रहमान ने फिल्मों के लिए गाना बनाना शुरू किया। निर्देशक मणिरत्नम ने अपनी फिल्म 'रोजा' में उन्हें संगीत देने का मौका दिया। यह पहली दक्षिण भारतीय फिल्म है, जिसके गाने हिंदी में डब हुए थे। इसके बाद उन्होंने 'तहजीब', 'बॉम्बे', 'दिल से', 'रंगीला', 'सपने', 'ताल', 'पुकार', 'फिजा', 'लगान', 'स्वदेश', 'रंग दे बसंती', 'गजनी' जैसी फिल्मों में संगीत दिया। 'मां तुझे सलाम', 'जय हो', 'लुका छिप्पी', 'कुंग फाया' जैसे अन्य रहमान के बहुचर्चित गानों में शुमार हैं।