NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बिग बॉस OTT 2: फिनाले से पहले एक नजर इस सीजन के चर्चित विवादों पर
    अगली खबर
    बिग बॉस OTT 2: फिनाले से पहले एक नजर इस सीजन के चर्चित विवादों पर
    फिनाले के नजदीक 'बिग बॉस OTT 2'

    बिग बॉस OTT 2: फिनाले से पहले एक नजर इस सीजन के चर्चित विवादों पर

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 13, 2023
    03:43 pm

    क्या है खबर?

    'बिग बॉस OTT 2' अब फिनाले के नजदीक आ चुका है। 14 अगस्त को शो का ग्रैंड फिनाले होगा और इस सीजन के विजेता की घोषणा हो जाएगी। प्रशंसक बेसब्री से इस घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

    हमेशा की तरह इस बार भी 'बिग बॉस' का शो भरपूर तमाशे से भरा रहा। प्रतिभागियों को लेकर घर के अंदर ही नहीं, बल्कि बाहर भी खूब हंगामा हुआ।

    नजर डालते हैं इस सीजन के सबसे चर्चित विवादों पर।

    #1

    12 घंटों में बेघर किए गए पुनीत सुपरस्टार

    सोशल मीडिया पर चर्चित पुनीत सुपरस्टार ने भी घर में एंट्री ली थी।

    शो के पहले दिन ही वह न सिर्फ विवादों में घिरे, बल्कि 'बिग बॉस' शुरू होने के 12 घंटों के भीतर ही उन्हें घर से निकाल दिया गया।

    घर में दाखिल होते ही पुनीत हैंडवॉश, टूथपेस्ट जैसे सामान अपने शरीर पर उड़ेलने लगे थे। बिग बॉस ने उन्हें चेतावनी दी, पर जब वह नहीं मानें तो घरवालों की सहमति से उन्हें बेघर कर दिया गया।

    #2

    सलमान खान के हाथ में सिगरेट 

    सलमान खान के कारण दर्शकों को 'वीकेंड का वार' का खासा इंतजार रहता है। वीकेंड पर सलमान घरवालों से रूबरू होते हैं और उनकी खूब क्लास लगाते हैं।

    ऐसे ही एक एपिसोड में उनके हाथ में सिगरेट देखी गई। हाथ में सिगरेट लिए सलमान की तस्वीरें खूब वायरल हुईं और जनता ने उनकी ही क्लास लगा दी। इस दृश्य को एडिट न करने के लिए जियो सिनेमा की भी खूब आलोचना हुई।

    #3 

    आकांक्षा-जाद की किस 

    शो में टीवी अभिनेत्री आकांक्षा पुरी और लेबनान के मशहूर मॉडल जाद हदीद ने एक टास्क में एक-दूसरे को किस किया था। उनके ऑनस्क्रीन किस से बाहर हंगामा मच गया। उनके वीडियो शेयर किए जाने लगे।

    सलमान ने उन्हें इस तरह का टास्क दिए जाने पर घर के अन्य सदस्यों को जमकर फटकारा था।

    बाहर आने के बाद आकांक्षा ने खुद निर्माताओं पर ही इस किस का इस्तेमाल करके टीआरपी बटोरने का आरोप लगाया था।

    #4 

    भड़के एल्विश के प्रशंसक

    लोकप्रिय यूट्यूबर एल्विश यादव ने घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। सोशल मीडिया पर एल्विश के बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं। वे एल्विश की एंट्री से बेहद उत्साहित थे।

    इसके बाद जब वीकेंड पर सलमान ने एल्विश को डांटा, तो बाहर एल्विश के प्रशंसक भड़क गए। सलमान पर उनका गुस्सा फूट पड़ा और वे सलमान को बुरा-भला कहने लगे।

    एल्विश अब फिनाले में पहुंच चुके हैं और ट्रोफी के दमदार दावेदार हैं।

    #5 

    पूजा भट्ट के इस्तेमाल किया फोन? 

    हाल ही में लोगों ने शो से पूजा भट्ट की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके बगल में मोबाइल फोन रखा दिख रहा था।

    देखते ही देखते, यह तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई और लोग शो के स्क्रिप्टेड होने का आरोप लगाने लगे।

    लोगों ने शो पर दर्शकों को झूठ दिखाने का आरोप लगाया। इसके बहाने लोग शो की पुरानी घटनाओं पर भी बात करने लगे, जब शो स्क्रिप्टेड लगा था।

    पूजा भी शो की फाइनलिस्ट हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिग बॉस
    बिग बॉस OTT
    टीवी शो
    टीवी जगत की खबरें

    ताज़ा खबरें

    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन
    2030 तक AI संभालेगा इन मानवीय कार्यों की जिम्मेदारी, रिपोर्ट में दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    IPL 2025 में कैसा रहा MI के कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस

    बिग बॉस

    बिग बॉस 16: मुंबई की सड़कों पर उतरे एमसी स्टैन के प्रशंसक, गाए रैपर के गाने  बिग बॉस 16
    बिग बॉस 16: ये हैं 5 फाइनलिस्ट, जानें कब और कहां देखें फिनाले बिग बॉस 16
    बिग बॉस: शालीन भनोट को मिली रोहित शेट्टी के 'खतरों के खिलाड़ी 13' में एंट्री बिग बॉस 16
    बिग बॉस के बाद कोई गायब तो कोई मशहूर, जानें क्या करते हैं पिछले 5 विजेता तेजस्वी प्रकाश

    बिग बॉस OTT

    'बिग बॉस OTT 2' में नजर आ सकते हैं अध्ययन सुमन  सलमान खान
    'बिग बॉस OTT 2': अंजलि अरोड़ा और महेश पुजारी घर में प्रवेश करने के लिए तैयार  सलमान खान
    सलमान खान के 'बिग बॉस OTT 2' का नया प्रोमो जारी, तारीख से भी उठा पर्दा  सलमान खान
    'बिग बॉस OTT 2' का एंथम रिलीज, जियो सिनेमा पर इस दिन से होगा प्रीमियर  सलमान खान

    टीवी शो

    दीपिका कक्कड़ ने अभिनय छोड़ने वाली खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ऐसा कुछ नहीं है दीपिका ककक्ड़
    टीवी शो 'मीत' के सेट पर लगी आग, आशी सिंह ने कहा- सब सुरक्षित हैं टीवी जगत की खबरें
    'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे क्रिस गेल और ब्रेट ली, हिंदी में खूब गुदगुदाया द कपिल शर्मा शो
    जन्मदिन विशेष: एकता कपूर ने खोला इन कलाकाराें की किस्मत का ताला, बड़े पर्दे तक पहुंचाया एकता कपूर

    टीवी जगत की खबरें

    'महाभारत' के शकुनी मामा गूफी पेंटल का निधन, हृदय और गुर्दे की बीमारी से थे पीड़ित सेलिब्रिटी की मौत
    'पंड्या स्टोर' फेम सृष्टि माहेश्वरी बनीं मां, बेटी को दिया जन्म  टीवी शो
    21 साल की जन्नत जुबैर रहमानी ने खरीदा नया घर, बोलीं- सपना सच हो गया  जन्नत जुबैर
    अविका गौर बोलीं- नेपोटिज्म से भरा पड़ा है साउथ, लोग बॉलीवुड को बदनाम कर रहे टीवी शो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025