LOADING...
बिग बॉस OTT 2: कौन हैं आकांक्षा पुरी को किस करके चर्चा में आए जाद हदीद?
जानिए कौन हैं जाद हदीद (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@jadhadid)

बिग बॉस OTT 2: कौन हैं आकांक्षा पुरी को किस करके चर्चा में आए जाद हदीद?

Jul 02, 2023
01:40 pm

क्या है खबर?

'बिग बॉस OTT 2' को शुरू हुए अभी महज 2 हफ्ते हुए हैं और शो के प्रतिभागी किसी न किसी विवाद से जुड़ चुके हैं। शो में अब तक के सबसे विवादित प्रतिभागी जाद हदीद रहे हैं। शनिवार को वीकेंड का वार में उनकी हरकतों के लिए सलमान खान ने उनको जमकर फटकार लगाई। ऐसे में हर कोई जाद के बारे में जानने को उत्सुक है। आइए आपको बताते हैं कौन हैं जाद हदीद।

जानकारी

क्यों चर्चा में हैं जाद?

बीते दिनों 'बिग बॉस' में एक टास्क के तहत जाद ने आकांक्षा पुरी को किस किया था। दोनों का किसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर छाया रहा और इसकी काफी आलोचना हुई। वीकेंड पर सलमान ने इसके लिए दोनों की जमकर क्लास लगाई।

परिचय

लेबनान के मशहूर मॉडल हैं जाद

जाद लेबनान के मॉडल और अभिनेता हैं। वह मूल रूप से अरबी हैं और दुबई में रहते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह लेबनान के सबसे अमीर मॉडल होने के साथ कई मशहूर ब्रैंड का चेहरा भी हैं। खबरों की मानें तो वह करीब 10 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। जाद का जन्म 10 जनवरी, 1986 को लेबनान के बीरट में हुआ था। उन्होंने बचपन से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी।

Advertisement

बचपन

अनाथ आश्रम में बीता था जाद का बचपन

गरीबी के कारण जाद के माता-पिता ने उन्हें छोड़ दिया था। जब वह 7 वर्ष के थे तो एक अनाथ आश्रम ने उन्हें अपने संरक्षण में ले लिया था। 'बिग बॉस' में उन्होंने साझा किया था कि बचपन में वह कूड़े के ढेर या फिर किसी रेस्टॉरेंट के आस-पास फेंके हुए खाने को खाकर जिंदा रहते थे। उसके बाद एक अनाथ आश्रम ने उन्हें गोद ले लिया था। वह बचपन में वहीं पले-बढ़े थे।

Advertisement

पढ़ाई और करियर

बचपन में ही मिल गया था मॉडलिंग का अवसर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनाथ आश्रम में पलने के कारण उन्होंने स्कूली पढ़ाई नहीं की थी। वह लाइब्रेरी में जाकर किताबें पढ़ा करते थे और वहीं से उन्होंने शिक्षा प्राप्त किया। बाद में उन्होंने इंटरनैशनल मार्केटिंग में डिग्री हासिल की। जब वह 11 साल के थे तो कुछ लोगों ने उन्हें मॉडलिंग के लिए चुन लिया। इसके बाद वह कई विज्ञापनों में नजर आए। अब वह UAE के सबसे लोकप्रिय मॉडल्स में से एक हैं।

परिवार

सोशल मीडिया पर दिखती है बेटी के साथ जाद की मस्ती

जाद बचपन में परिवार का प्यार नहीं मिल पाने के कारण हमेशा से ही अपना परिवार चाहते थे। 2017 में जाद में लेबनान की मॉडल रमोना खलील से शादी रचाई थी। 2019 में दोनों एक बेटी के माता-पिता बने। हालांकि, इसके बाद दोनों की शादी टूट गई। जाद इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी बेटी के साथ मस्ती करते हुए तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं। अब 'बिग बॉस' की महिला प्रतिभागियों से उनकी नजदीकियां चर्चा में हैं।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

2011 में जाद ने 'आउट लाउड' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वह कई म्यूजिक वीडियो में और विज्ञापनों में नजर आ चुके हैं। अब 'बिग बॉस' से वह नया प्रशंसक वर्ग बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisement