LOADING...
जानिए कौन हैं पुनीत सुपरस्टार, जिनके बाहर होने से हो रहा 'बिग बॉस' का विरोध
जानिए, कौन हैं पुनीत सुपरस्टार (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@officialjiocinema)

जानिए कौन हैं पुनीत सुपरस्टार, जिनके बाहर होने से हो रहा 'बिग बॉस' का विरोध

Jun 21, 2023
05:31 pm

क्या है खबर?

पुनीत सुपरस्टार पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वह 'बिग बॉस OTT 2' से बाहर होने वाले पहले प्रतिभागी हैं। 'बिग बॉस' के इतिहास में पहली बार कोई सदस्य 12 घंटों में घर से बेघर हुआ है। अपने बिगड़ैल रवैये की वजह से पुनीत 'बिग बॉस' के घर से निष्कासित कर दिए गए थे। इसके बाद से ही पुनीत के समर्थक उन्हें घर में वापस लाने की मांग कर रहे हैं। जानिए, कौन हैं पुनीत।

मामला 

12 घंटे के अंदर 'बिग बॉस' से निकाले गए पुनीत

17 जून से जियो सिनेमा पर 'बिग बॉस OTT 2' का प्रसारण शुरु हुआ था। पुनीत ने शो में 12वें कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री ली थी। पैनलिस्ट भी पुनीत के व्यवहार ने नाखुश थे। घर के अंदर पुनीत ने अजीबो-गरीब हरकत करते हुए सारा टूथपेस्ट अपने मुंह में लगा लिया। हैंडवॉश की बोतल अपने सिर पर खाली कर दी। 'बिग बॉस' की चेतावनी के बाद भी वह नहीं माने तो घरवालों की सहमति से उन्हें निष्कासित कर दिया गया।

ट्विटर पोस्ट

'बिग बॉस' में पुनीत का रवैया

Advertisement

चर्चा में

सुर्खियों में हैं पुनीत

घर से बाहर आने के बाद से पुनीत लगातार चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें दर्शकों का समर्थन मिल रहा है। उन्हें इतनी जल्दी घर से निकाले जाने पर लोग 'बिग बॉस' की आलोचना कर रहे हैं। पुनीत भी लगातार इंस्टाग्राम रील्स में 'बिग बॉस' को ललकार रहे हैं। उनका कहना है कि वह अपने दम पर स्टार बने हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि वे अपने फोन से जियो ऐप भी हटा रहे हैं।

Advertisement

परिचय

बिहार के रहने वाले हैं पुनीत

पुनीत सुपरस्टार का असली नाम प्रकाश कुमार है। वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। वह सोशल मीडिया स्टार हैं और सोशल मीडिया पर अपने लिए 'पुनीत सुपरस्टार' नाम इस्तेमाल करते हैं। पुनीत पहले टिक-टॉक पर कंटेंट बनाते थे। भारत में टिक-टॉक बैन होने के बाद वह इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब शॉर्ट्स में अपने वीडियो बनाते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। यूट्यूब पर उनके 72,000 से ज्यादा सबस्क्राइबर हैं।

लोकप्रियता 

अजीबो-गरीब वीडियो के लिए जाने जाते हैं पुनीत

पुनीत को उनके प्रशंसक 'लॉर्ड पुनीत' कहते हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें 'कोठी-बंगले वाले लोग' जैसे पंचलाइन के लिए जाना जाता है। वह अपने दर्शकों को हंसाने के लिए अजीबो-गरीब वीडियो बनाते हैं। वह कभी शैम्पू, पाउडर अपने चेहरे पर पोत लेते हैं तो कभी अजीब तरीके से हंसते हैं। लोग इसे पागलपंती कहते हैं, लेकिन पुनीत का कहना है कि वह ऐसे ही हैं। वह पैसे लेकर लोगों को बर्थडे विश करने का वीडियो भी बनाते हैं।

Advertisement