NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'नाचेंगे सारी रात' और 'गल्ला गोरियां' फेम पॉप सिंगर ताज का निधन
    मनोरंजन

    'नाचेंगे सारी रात' और 'गल्ला गोरियां' फेम पॉप सिंगर ताज का निधन

    'नाचेंगे सारी रात' और 'गल्ला गोरियां' फेम पॉप सिंगर ताज का निधन
    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 30, 2022, 06:05 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'नाचेंगे सारी रात' और 'गल्ला गोरियां' फेम पॉप सिंगर ताज का निधन
    मशहूर गायक तरसेम सिंह सैनी का निधन

    संगीत की दुनिया से एक और दुखभरी खबर सामने आई है। लता मंगेशकर और बप्पी लहरी के जाने के बाद अब तरसेम सिंह सैनी उर्फ ताज ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके जाने से संगीत जगत में शोक की लहर है। बॉलीवुड से जुड़े संगीतकार और उनके चाहनेवाले उनके निधन से दुखी हैं। वे सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। दरअसल, गायक पिछले काफी समय से बीमार थे। आइए पूरी खबर जानते हैं।

    इस बीमारी से जूझ रहे थे ताज

    तरसेम सिंह सैनी 90 के दशक के मशहूर गायक थे। उन्हें लोग ताज और स्टीरियो नेशन के नाम से जानते थे। वह हर्निया नाम की बीमारी से जूझ रहे थे। दो साल पहले उनकी सर्जरी होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे टाल दिया गया। ताज काफी समय से बीमार थे और कोमा में चले गए थे। ताज इस जंग से ज्यादा दिन नहीं लड़ सके और 54 की उम्र में 29 अप्रैल को उन्होंने अंतिम सांस ली।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    हर्निया तब होती है, जब पेट में से कोई अंग या मांसपेशी किसी छेद की सहायता से बाहर आने लगता है। इसमें पेट की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। यह समस्या महिला या पुरुष, किसी को भी हो सकती है। इसका इलाज सिर्फ ऑपरेशन है।

    निर्माता गुरिंदर चड्ढा ने ट्विटर पर जताया शोक

    फिल्ममेकर गुरिंदर चड्ढा ने लिखा, 'ब्रिटिश एशियन म्यूजिक के दिग्गज ताज के निधन की खबर सुन दिल टूट गया है। आप कल्पना नहीं कर सकते कि पहली बार 'हिट द डैक' सुनने के बाद मेरे उत्साह का स्तर क्या था? सिंगर बल्ली सागू ने लिखा, 'भगवान आपकी आत्मा को शांति दे भाई, आप बहुत याद आएंगे, वहीं अमाल मलिक ने भी ट्वीट कर संवेदना जाहिर की।' अदनान सामी ने लिखा, 'यकीन नहीं हो रहा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'

    गुरिंदर चड्डा का ट्वीट

    Heartbroken to hear that a pioneer of the British Asian music scene has just left us. You cannot underestimate my excitement on hearing #HitTheDeck. By #jonnyZee then ⁦@tazstereonation⁩ pure Br’Asian pop fusion. 🙏🏾 for all the joy you gave me Taz ❤️ 💔 God Bless you pic.twitter.com/ZkP96BAEuX

    — Gurinder Chadha OBE 💙 (@GurinderC) April 29, 2022

    अदनान सामी का ट्वीट

    Can’t believe it!!
    Extremely Saddened Shocked…
    May he Rest in Peace…🙏💔https://t.co/GUiOWOfJuT

    — Adnan Sami (@AdnanSamiLive) April 29, 2022

    परिवार ने ताज की सेहत को लेकर दिया था अपडेट

    चंद दिनों पहले ताज के परिवार ने बयान जारी कर बताया था कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है। बयान में कहा गया था, "ताज अब कोमा में नहीं हैं। उनकी रोज तबीयत में सुधार दिख रहा है। इतने मुश्किल समय में आप सभी के समर्थन और दुआओं के लिए शुक्रिया।" बयान में कहा गया था, "जब और अच्छी खबर होगी तब हम आपको इस बारे में जानकारी देंगे। आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का शुक्रिया।"

    ताज ने दिए कई हिट गाने

    ताज ने भारत में पॉप म्यूजिक को पनपने में काफी मदद की थी। 'नाचेंगे सारी रात' के अलावा उनका गाना 'गल्ला गोरियां' और 'दारू विच प्यार' भी काफी लोकप्रिय हुआ था। ताज ने फिल्म 'कोई मिल गया' के लिए 'इट्स मैजिक' नाम का गाना भी गाया था। उन्होंने 'रेस' के गाने 'मुझपे तो जादू' को भी अपनी आवाज दी थी। ताज ने क्रॉस कल्चरल एशियन म्यूजिक से 80 के दशक में गायकी की दुनिया में अपना करियर शुरू किया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान में इतने आतंकी हमले क्यों हो रहे हैं और कौन कर रहा है? पाकिस्तान समाचार
    एंड्रॉयड 14 में मिलेगा बड़ा अपग्रेड, वेबकैम के रूप में कर सकेंगे स्मार्टफोन का उपयोग एंड्रॉयड
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: भारतीय टीम ने नागपुर में शुरू किया अभ्यास, जडेजा और राहुल भी रहे मौजूद भारतीय क्रिकेट टीम
    बिग बॉस 16: फिनाले से ठीक पहले बेघर हुए शिव ठाकरे, करण जौहर ने किया खुलासा बिग बॉस 16

    बॉलीवुड समाचार

    नयनतारा भी हुईं थीं कास्टिंग काउच का शिकार, निर्माता ने की थी "समझौते" की मांग नयनतारा
    '3 इडियट्स' के बाद आमिर, शरमन और माधवन एक बार फिर साथ दिखे, वीडियो वायरल आमिर खान
    जाह्नवी कपूर नहीं कर रहीं तमिल डेब्यू, पिता बोनी कपूर ने खबरों को किया खारिज जाह्नवी कपूर
    सिद्धार्थ-कियारा से पहले बॉलीवुड के इन सितारों ने भी राजस्थान में की शाही शादी सिद्धार्थ मल्होत्रा

    सोशल मीडिया

    उत्तर प्रदेश: रामपुर पुलिस के लिए मुसीबत बनी रात को नग्न घूमने वाली महिला, देखें वीडियो उत्तर प्रदेश
    पिंट्रेस्ट अपने 5 प्रतिशत कर्मचारियों की कर रही छंटनी, इतने लोग होंगे प्रभावित छंटनी
    राजस्थान: अजमेर शरीफ में खादिमों की "गुंडागर्दी", चंदे के धंधे का वीडियो वायरल मुस्लिम
    फेसबुक और इंस्टाग्राम से मेटा ने भारत में 3.4 करोड़ खराब कंटेंट को हटाया मेटा

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023