NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC: इतिहास को वर्तमान घटनाओं के साथ जोड़कर ऐसे लिखें उत्तर, हासिल कर सकेंगे अच्छे नंबर
    अगली खबर
    UPSC: इतिहास को वर्तमान घटनाओं के साथ जोड़कर ऐसे लिखें उत्तर, हासिल कर सकेंगे अच्छे नंबर
    UPSC: अपने उत्तरों में इतिहास और करेंट अफेयर्स को कैसे जोड़ें?

    UPSC: इतिहास को वर्तमान घटनाओं के साथ जोड़कर ऐसे लिखें उत्तर, हासिल कर सकेंगे अच्छे नंबर

    लेखन राशि
    Dec 23, 2023
    07:41 pm

    क्या है खबर?

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) में इतिहास और करेंट अफेयर्स बेहद महत्वपूर्ण विषय हैं।

    अभ्यर्थियों को इन दोनों विषयों को आपस में जोड़कर पढ़ने की सलाह दी जाती है।

    इतिहास और करेंट अफेयर्स कई मायनों में एक दूसरे से जुड़े हुए हैं और इनकी व्यापक समझ उत्तर लेखन की क्षमता में सकारात्मक परिवर्तन कर सकती है।

    आइए जानते हैं कि उम्मीदवार अपने उत्तरों में इतिहास और करेंट अफेयर्स को कैसे शामिल कर सकते हैं।

    #1

    करेंट अफेयर्स को प्रासंगिक बनाएं

    UPSC मुख्य परीक्षा में व्यापक उत्तर लिखने के लिए इतिहास को करेंट अफेयर्स से जोड़ना आवश्यक है।

    हर घटना इतिहास से जुड़ी होती है। ऐसे में वर्तमान में घटित हुई घटना के पीछे के ऐतिहासिक कारणों का उल्लेख भी उत्तरों में करें।

    ऐतिहासिक घटनाओं और रुझानों का सहारा लेकर वर्तमान स्थिति का अधिक प्रभावी ढंग से विश्लेषण करें।

    आप प्रत्येक विषय से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण ऐतिहासिक कारणों को जोड़कर करेंट अफेयर्स को प्रासंगिक बना सकते हैं।

    #2

    ऐतिहासिक पहलुओं को पहचानें

    करेंट अफेयर्स में कई ऐतिहासिक पहलु छिपे होते हैं, जो उनके महत्व पर प्रकाश डाल सकते हैं।

    उदाहरण के लिए G-20 समिट को लेकर कोई सवाल है तो आप इसके पिछले कुछ समझौते और G-20 गठन को लेकर जानकारी लिख सकते हैं।

    विषयवस्तु से संबंधित पिछली घटनाओं और उनके परिणामों का संदर्भ देकर उम्मीदवार अपने उत्तरों में अधिक सूक्ष्म विश्लेषण प्रदान कर सकते हैं।

    ऐतिहासिक पहलुओं को जोड़कर वर्तमान समझौते के महत्व को भी लिख सकते हैं।

    #3

    ऐतिहासिक पैटर्न का विश्लेषण करें

    इतिहास अक्सर खुद को दोहराता है। ऐसे में ऐतिहासिक पैटर्न का विश्लेषण करें।

    इससे आप वर्तमान मामलों की व्यावहारिक व्याख्या पेश कर सकते हैं। आप ऐतिहासिक उदाहरणों का सहारा लेकर मौजूदा घटना के संभावित परिणामों की पहचान कर सकते हैं।

    उदाहरण के लिए कोई नए कानून को लेकर सवाल पूछा जाता है तो आप इतिहास में पास हुए कानून और उन पर आई लोगों की प्रतिक्रिया को भी उत्तर पर शामिल करें। ये आपकी गहरी समझ को प्रदर्शित करता है।

    #4

    दीर्घकालिक प्रभावों का मूल्यांकन करें

    अपने उत्तरों में इतिहास को जोड़कर आप व्यापक परिप्रेक्ष्य और विषयवस्तु की गहरी समझ पेश कर सकते हैं।

    इतिहास को वर्तमान मामलों से जोड़ने से आप घटनाओं के दीर्घकालिक प्रभावों का मूल्यांकन करने में सक्षम हो जाते हैं।

    अतीत में इसी तरह की घटनाएं कैसे सामने आईं और उनके दीर्घकालिक परिणाम कैसे सामने आए, इसकी जांच कर आप संभावित प्रभावों के बारे में लिख सकते हैं। ये आपके उत्तरों की गुणवत्ता को बढ़ाएगा।

    जानकारी

    इस बात का रखें ध्यान

    उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि हर सामान्य घटना को इतिहास से जोड़ने की जरूरत नहीं है। केवल महत्वपूर्ण ऐतिहासिक परिणाम वाली घटनाओं को उत्तरों में शामिल करें। किसी भी ऐतिहासिक तथ्य को विश्वसनीय सूत्रों से सत्यापित करने के बाद ही लिखें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    क्यों भारत की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है UPSC CSE? यहां समझिए परीक्षा तैयारी
    UPSC परीक्षा के लिए सबसे स्कोरिंग वैकल्पिक विषय कौन-सा है? ऐसे करें चुनाव परीक्षा तैयारी
    UPSC की तैयारी के लिए कैसे करें सही कोचिंग का चुनाव? परीक्षा तैयारी
    UPSC: IAS और IES अधिकारी में क्या है अंतर? जानें काम और जिम्मेदारी भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)

    परीक्षा तैयारी

    RBI असिस्टेंट भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 18 नवंबर को, अंतिम समय में ऐसे करें तैयारी भारतीय रिजर्व बैंक
    कैसे बन सकते हैं IAS टॉपर? जानें परीक्षा में सफलता का रहस्य UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    CAT 26 नवंबर को, परीक्षा से पहले जरूर पढ़ें ये टॉपिक कॉमन एडमिशन टेस्ट
    NEET PG की तैयारी कैसे करें और किन बातों का रखें ध्यान? NEET
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025