NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / अगर 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में हैं कन्फ्यूजन तो अपनाएं ये टिप्स
    अगली खबर
    अगर 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में हैं कन्फ्यूजन तो अपनाएं ये टिप्स

    अगर 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में हैं कन्फ्यूजन तो अपनाएं ये टिप्स

    लेखन मोना दीक्षित
    Mar 31, 2019
    09:55 pm

    क्या है खबर?

    किसी भी छात्र के लिए 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उसके द्वारा किया गया प्रदर्शन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 12वीं में स्ट्रीम चुनने और उसमें प्रवेश करने के लिए 10वीं बोर्ड के नंबर काफी उपयोगी होते हैं।

    सही स्ट्रीम चुनना एक महत्वपूर्ण निर्णय है। इस फैसले पर ही छात्र का करियर और भविष्य निर्धारित है।

    इसलिए हमने अपने आज के इस लेख में सही स्ट्रीम चुनने के लिए कुछ टिप्स दी हैंं।

    आइए जानें।

    टिप 1

    अपनी रूचि और इच्छा जानें

    जब आप 10वीं कर लेते हैं, तो उसके बाद एक स्ट्रीम चुनने से पहले छात्रों को सबसे महत्वपूर्ण बात यह याद रखनी चाहिए कि वे किस चीज में रुचि रखते हैं और उनकी महत्वाकांक्षा क्या हैं।

    अगर वे ये जान लें कि वे क्या करना चाहते हैं, तो उन्हें ये समझने में मदद मिलेगी कि कौन सी स्ट्रीम उनके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद रहेगी।

    साथ ही ये भी ध्यान दें कि उनका पसंदीदा विषय कौन सा है।

    जानकारी

    अपनी ताकत और कमजोरियों पर विचार करें

    छात्रों को अपनी ताकत और कमजोरियों को ध्यान में रखते हुए स्ट्रीम का चुनाव करना चाहिए। यदि कोई छात्र किसी स्ट्रीम में रुचि रखता है, लेकिन उस स्ट्रीम से संबंधित विषयों में अच्छा नहीं है, तो उन्हें उस स्ट्रीम का चयन नहीं करना चाहिए।

    टिप 3

    किस स्ट्रीम में हैं कितने करियर विकल्प जानें

    स्ट्रीम का चुनाव करते समय छात्रों को ये भी ध्यान रखना चाहिए कि किस स्ट्रीम में कितने और कौन से करियर विकल्प हैं।

    जैसे यदि कोई छात्र साइंस स्ट्रीम का चयन करता है, तो उसके पास इंजीनियरिंग, मेडिकल और साइंस से संबंधित कई विकल्प होंगे।

    कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के पास अकाउंटिंग, फाइनेंस, मार्केटिंग, बिजनेस, इकोनॉमिक्स आदि कई विकल्प होंगे।

    मानविकी (humanities) के छात्रों के पास साहित्य, इतिहास, कला, मीडिया पत्रकारिता आदि होंते हैं।

    टिप 4

    दूसरों की सलाह लें

    जैसा कि हमने आपको बताया है कि 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनना महत्वपूर्ण निर्णय है, इसलिए आप कन्फ्यूज हो सकते हैं।

    जब आप कन्फ्यूज हो रहे हों और खुद से निर्णय लेने में सक्षम नहीं हों, तो जल्दी में निर्णय लेने की वजह करियर काउंसलर, शिक्षक, माता-पिता या वरिष्ठों की मदद लें।

    उनसे बात करके आप अपने संदेहों को दूर कर सकते हैं। आप जो स्ट्रीम चुनना चाहते हैं, उसके बारें में चर्चा कर सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    शिक्षा

    BHEL Trichy Recruitment 2019: अपरेंटिस के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन नौकरियां
    कॉलेज प्लेसमेंट की तैयारी करने के लिए ये हैं टॉप वेबसाइट्स, जानें करियर
    JEE Advanced 2019: परीक्षा तिथि में आया बदलाव, जानें कब होगी परीक्षा करियर
    आज का इतिहास: जानें 20 मार्च की कुछ प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025