NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: जानें 20 मार्च की कुछ प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    करियर

    आज का इतिहास: जानें 20 मार्च की कुछ प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    आज का इतिहास: जानें 20 मार्च की कुछ प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    लेखन मोना दीक्षित
    Mar 20, 2019, 08:10 am 1 मिनट में पढ़ें
    आज का इतिहास: जानें 20 मार्च की कुछ प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    UPSC और अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए हम रोज़ एक ऐसा लेख लेकर आते हैं, जो उनके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। अगर किसी व्यक्ति को इतिहास की जानकारी होती है, तो लोग उससे कहते हैं कि वो UPSC परीक्षा की तैयारी करे। ऐसा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि UPSC परीक्षा को पास करने के लिए इतिहास की भी अच्छी समझ होना जरूरी है। आइए आज जानते हैं क्या है 20 मार्च का इतिहास।

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    यूनाइटेड डच ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना 20 मार्च, 1602 को हुई थी। दिल्ली सल्तनत पर नादिरशाह ने 20 मार्च, 1739 को कब्ज़ा किया था। सी. एफ. एंड्रूज महात्मा गांधी के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल होने 20 मार्च, 1904 को भारत आए थे। लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच 20 मार्च, 1920 को पहली उड़ान शुरू हुई थी। नामीबिया की स्वतंत्रता की घोषणा 20 मार्च, 1990 की अर्धरात्रि को की गई थी।

    सोवियत संघ ने किया था परमाणु परीक्षण

    फ्रांस से ट्यूनीशिया को 20 मार्च, 1956 को आजादी मिली थी। सोवियत संघ ने 20 मार्च, 1956 को परमाणु परीक्षण किया था। फ्रांस ने 20 मार्च, 1982 को परमाणु परीक्षण किया था। इराक पर अमेरिका ने 20 मार्च, 2003 को हमला शुरू किया था।

    इनका होता है जन्मदिन

    अंग्रेज़ अधिकारी एवं इतिहासकार कर्नल टॉड का जन्म 20 मार्च, 1782 में हुआ था। अमेरिकी संगीतकार निर्देशक, निर्माता और लेखक फ्रेड रोजर्स का जन्म 20 मार्च, 1928 को हुआ था। अमेरिकी फिल्म निर्देशक, निर्माता स्पाइक ली का जन्म 20 मार्च, 1957 को हुआ था। भारतीय पहले गोल्फ खिलाड़ी अर्जुन अटवाल का जन्म 20 मार्च, 1973 को हुआ था। स्पेनिश फुटबॉलर फर्नांडो टोरेस का जन्म 20 मार्च, 1984 को हुआ था।

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    दिल्ली के सुल्तान मोहम्मद बिन तुगलक का निधन 20 मार्च, 1351 को हुआ था। भारतीय हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से एक जयपाल सिंह का निधन 20 मार्च, 1970 को हुआ था। जम्मू-कश्मीर के नेता प्रेमनाथ डोगरा का निधन 20 मार्च, 1972 को हुआ था। प्रख्यात ब्रिटिश अमूर्त चित्रकार पैट्रिक हेरोन का निधन 20 मार्च, 1999 को हुआ था भारत के प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक, उपन्यासकार और इतिहासकार खुशवंत सिंह का निधन 20 मार्च, 2014 को हुआ था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    शिक्षा

    शिक्षा

    JEE Advanced 2019: परीक्षा तिथि में आया बदलाव, जानें कब होगी परीक्षा करियर
    कॉलेज प्लेसमेंट की तैयारी करने के लिए ये हैं टॉप वेबसाइट्स, जानें करियर
    BHEL Trichy Recruitment 2019: अपरेंटिस के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन नौकरियां
    CLAT 2019: लोक सभा चुनाव के कारण परीक्षा तिथि में आया बदलाव, जानें नई तिथि करियर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023