Loading...
गूगल पर भारतीयों ने इस गणित के सवाल को ढूंढ-ढूंढकर टॉप सर्च बना दिया
गूगल से पूछे गए सवालों की कैटेगरी में दो नंबर पर रहा गणित का सवाल

गूगल पर भारतीयों ने इस गणित के सवाल को ढूंढ-ढूंढकर टॉप सर्च बना दिया

लेखन तौसीफ
Dec 16, 2021
07:30 pm

क्या है खबर?

गणित एक ऐसा विषय है जिसके प्रयोग के बिना शायद हमारा जीवन आसानी से न गुजर पाए। चाहे पैसे की लेनदेन की बात हो या समय देखने की बात, इन नंबरों का प्रयोग हमारे जीवन में किसी न किसी तरह होता ही है। अब इसी विषय के एक सवाल को भारतीयों ने गूगल पर इतना ढूंढा कि यह टेक दिग्गज कंपनी के सर्च इंजन पर 2021 में सबसे ज्यादा पूछे गए सवालों की सूची में दो नंबर पर रहा।

गणित

गणित का वो सवाल कौन सा था जो सबसे ज्यादा ढूंढा गया?

गूगल हर साल अपने सर्च इंजन पर सबसे अधिक ढूंढी जाने वाली फिल्मों, प्रमुख हस्तियों, टॉप 10 हाउ टू और टॉप 10 व्हाट इज, जैसी चीजों की सूची जारी करता है।

इस बार 'टॉप 10 हाउ टू' वर्ग के तहत जो सूची जारी की है, उसमें भारतीयों ने '100 का फेक्टोरियल क्या है?' प्रश्न ढूंढा जो इस सूची में दूसरे स्थान पर रहा।

यह प्रश्न मई 30, 2021 से जून 5, 2021 के बीच सबसे अधिक ढूंढा गया।

फैक्टोरियल

क्या होता है फैक्टोरियल?

आसान भाषा में फैक्टोरियल का मतलब समझने के लिए एक उदाहरण लेते हैं।

5 के फैक्टोरियल को लिखने के लिए 5! से समझा जा सकता है। इसका मतलब 1×2×3×4×5 है।

इस तरीके से 5!= 1×2×3×4×5 या 120 होगा।

अब हम इसी तरह 100 का फैक्टोरियल निकालें तो इसका उत्तर लगभग 9.3326215443944E+157 होगा।

बता दें कि गूगल पर सर्च करने पर भी यही उत्तर आएगा।

ADVERTISEMENT

गूगल

2021 में गूगल पर कौन से सवाल पूछे गए?

टॉप -10 सर्च रिजल्ट:

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)

कोविन

ICC वर्ल्ड कप

यूरो कप

टोक्यो ओलंपिक

कोविड वैक्सीन

फ्री फायर रिडीम

कोपा अमेरिका

नीरज चोपड़ा

आर्यन खान

गूगल से पूछे गए ये सवाल:

ब्लैक फंगस क्या है?

100 का फैक्टोरियल क्या है?

तालिबान क्या है?

अफगानिस्तान में क्या हो रहा है?

रेमडेसिवीर क्या है?

4 का स्कवॉयर रूट क्या है?

स्टेरॉयड क्या है?

टूलकिट क्या है?

स्कविड गेम क्या है?

डेल्टा प्लस वेरिएंट क्या है?

ADVERTISEMENT

भारत

2021 में भारत में सबसे ज्यादा किस विषय को सर्च किया गया?

गूगल के 'Year in Search 2021' की बात करें तो इस दौरान कई शानदार ट्रेंड नजर आए हैं, जो आपको हंसाने के साथ ही महामारी से जूझ रहे लोगों की दास्तां बताएंगे।

इस दौरान गूगल पर भारतीयों ने जिन चीजों को सबसे ज्यादा सर्च किया है, उसमें टॉप पर क्रिकेट रहा। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) टी20 वर्ल्ड कप सर्च की पूरी लिस्ट में सबसे ऊपर रहे।

ADVERTISEMENT