NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / छात्रों के लिए ये स्टडी ऐप्स हैं मददगार, होमवर्क से लेकर नोट्स बनाने में मिलेगी मदद
    अगली खबर
    छात्रों के लिए ये स्टडी ऐप्स हैं मददगार, होमवर्क से लेकर नोट्स बनाने में मिलेगी मदद
    छात्रों के लिए स्टडी ऐप्स (तस्वीरः फ्रीपिक)

    छात्रों के लिए ये स्टडी ऐप्स हैं मददगार, होमवर्क से लेकर नोट्स बनाने में मिलेगी मदद

    लेखन राशि
    Oct 16, 2023
    04:23 pm

    क्या है खबर?

    वर्तमान दौर ऑनलाइन शिक्षा का है, इस दौर में छात्रों के पास सीखने के तरीके में बदलाव लाने के कई तकनीकी उपकरण मौजूद हैं।

    कोरोनाकाल के बाद ऑनलाइन शिक्षा संसाधनों का उपयोग काफी बढ़ा है।

    ऑनलाइन शिक्षण प्लेटफॉर्म ने पढ़ने का तरीका बदला है और पढ़ाई को व्यवस्थित रखने में मदद की है।

    आइए इस लेख में जानते हैं छात्रों के लिए शीर्ष स्टडी ऐप्स जो बेहतर प्रदर्शन करने में उनकी मदद करेंगे।

    #1

    myHomework

    myHomework छात्रों के लिए बेहतरीन ऐप है, इसके माध्यम से आप अपनी कक्षाओं, होमवर्क, परीक्षणों पर नजर रख सकते हैं।

    इसमें ऑल इन वन प्लानर सिस्टम है जो होमवर्क से लेकर परीक्षा तक की सभी चीजों को देखता है।

    इसमें अकादमिक कोचिंग के विकल्प के साथ शैक्षणिक प्रदर्शन को भी ट्रैक किया जाता है।

    ये पूरी तरह निशुल्क ऐप है जो छात्रों को बेहतर ग्रेड प्राप्त करने में मदद करता है।

    #2

    Evernote

    Evernote ऐप वेब क्लिपिंग, फोटो, ऑडियो फाइलें और हस्तलिखित नोट्स को किसी भी प्रारूप में रिकार्ड करने में सक्षम है।

    इसमें आप नोट्स में टेक्स्ट के अलावा फोटो, फाइलें और कार्य सूची जोड़ सकते हैं।

    अपने सभी महत्वपूर्ण विचारों और सूचनाओं के लिए एक व्यक्तिगत स्थान भी बना सकते हैं।

    अपने नोट्स को आप सभी उपकरणों के साथ सिंक कर सकते हैं, इससे वे ऑफलाइन होने पर भी आपके साथ रहेंगे और आप कहीं भी पढ़ाई कर सकेंगे।

    #3

    SimpleMind

    SimpleMind ऐप का उपयोग करके माइंड मैप बनाकर अपने विचारों को व्यवस्थित कर सकते हैं।

    इसमें जानकारियों को याद करने के साथ नए विचारों को जोड़ सकते हैं। इसमें आप फ्री फॉर्म लेआउट में विषयों को अपनी इच्छा अनुसार कहीं भी रख सकते हैं।

    ये ऐप ऑटोफोकस मोड के साथ विकर्षणों को रोकता है। इसके माध्यम से सारी जानकारियों को एकत्रित कर सुंदर माइंड मैप बना सकते हैं।

    विभिन्न स्लाइड शो, टेम्पलेट्स के माध्यम से आकर्षक नोट्स बना सकते हैं।

    #4

    StudySmarter

    ये ऐप फ्लैश कार्ड और नोट्स बनाना आसान बनाता है। ये एक योजनाकार के रूप में भी कार्य करता है।

    ये आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना प्रदान करता है। इस ऐप में आप अपनी मेल आईडी से साइन अप कर सकते हैं।

    ये ऐप निशुल्क है, इसमें शिक्षण योजनाओं के साथ सारांश, फ्लैशकार्ड समेत कई तरीके से नोट्स बना सकते हैं।

    इस ऐप का मुख्य उद्देश्य डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देना है और इसमें आने वाली परेशानियों को खत्म करना है।

    जानकारी

    ये ऐप्स भी हैं उपयोगी

    अगर आप परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो Meritnation, Byjus, myCBSEGuide, Vidyakul, Doubtnut जैसे ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन ऐप्स में आपको परीक्षा तैयारी के लिए उचित अध्ययन सामग्री और मार्गदर्शन मिल सकेगा, साथ ही आप तैयारी का आंकलन भी कर पाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑनलाइन शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    कन्नड़-तमिल टिप्पणी मामला: कर्नाटक हाई कोर्ट ने कमल हासन को फटकारा, कहा- क्या आप इतिहासकार हैं? कमल हासन
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का ट्रेलर जारी, जानिए कब और कहां देखें वेब सीरीज राणा दग्गुबाती
    चेन्नई हवाई अड्डे से उड़ान भरते समय इंडिगो विमान में सवार यात्री की मौत चेन्नई
    योगी आदित्यनाथ का फैसला, उत्तर प्रदेश में अग्निवीरों को मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण योगी आदित्यनाथ

    ऑनलाइन शिक्षा

    ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम शुरू करने के लिए UGC ने 7 और संस्थानों को दी इजाजत uUGC
    ISRO दे रहा है फ्री ऑनलाइन कोर्स का मौका​, घर बैठे करें अंतरिक्ष की पढ़ाई ISRO
    कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके शिक्षा
    अब दो पूर्णकालिक डिग्री एक साथ कर सकेंगे छात्र, UGC ने किया ऐलान विश्वविद्यालय
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025