Page Loader
शुरू हुई 'गंगा क्वेस्ट' प्रतियोगिता, जानिए क्या है ये और कौन हो सकता है शामिल

शुरू हुई 'गंगा क्वेस्ट' प्रतियोगिता, जानिए क्या है ये और कौन हो सकता है शामिल

Apr 22, 2020
07:03 pm

क्या है खबर?

ऑनलाइन 'गंगा क्वेस्ट' क्विज प्रतियोगिता का दूसरा एडिशन शुरू हो गया है। इसकी शुरूआत 'विश्व धरती दिवस' के दिन हो रही है। ट्री क्रेज फाउंडेशन के सहयोग से नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (NMCG) 'गंगा क्वेस्ट' का आयोजन करता है। इसका उद्देश्य 'नमामि गंगे' कार्यक्रम के लिए अधिक से अधिक लोगों को शामिल करना है। साथ ही बच्चों और जवानों के बीच नदियों और गंगा संरक्षण का जज्बा जगाना भी है। आइए जानें कौन और कैसे कर सकते है रजिस्ट्रेशन।

विवरण

आज से शुरू हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

'गंगा क्वेस्ट' क्विज प्रतियोगिता के लिए 22 अप्रैल, 2020 से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है और रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 22 मई, 2020 है। प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा 05 जून, 2020 यानी विश्व पर्यावरण दिवस के दिन की जाएगी। इस प्रतियोगिता में 10 साल या उससे ज्यादा के बच्चे भाग ले सकते हैं। 'गंगा क्वेस्ट' क्विज प्रतियोगिता में विजेताओं का सर्टिफिकेट के साथ-साथ कई इनाम भी दिए जाएंगे।

विवरण

प्रतियोगिता में होंगे कुल तीन राउंड

इस प्रतियोगिता में तीन राउंड होंगे। पहला राउंड क्वालीफाइंग राउंड है। यह राउंड स्कूली बच्चों के लिए कार्यशाला मॉड्यूल को डिजाइन करने में मदद करता है। इसके बाद दूसरे राउंड में आपको 10 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। आप तभी अगले राउंड में जाएंगे जब आपने सभी 10 प्रश्नों को सही ढंग से करने का प्रयास किया हो। वहीं तीसरा राउंड फाइनल राउंड होगा। इसमें आपको आठ थीम में से किन्हीं दो का चुनाव करना होगा।

रजिस्ट्रेशन

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

गंगा क्वेस्ट में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद होम पेज पर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें। वहीं आपको दो विकल्प स्कूल और इंडिविडुअल दिखाई देंगे। अब आपको जैसे आवेदन करना है, उस पर क्लिक करें। इसके बाद मांगे जा रहे विवरण जैसे नाम, ईमेल आईडी, पासवर्ड आदि दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करते समय सही से जानकारी भरें। गलत जानकारी के कारण वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी।

जानकारी

यहां से करें रजिस्ट्रेशन

इस प्रतियोगिता की अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या हमारे द्वारा दिया गया लिंक पर क्लिक करके भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए यहां क्लिक करें।