NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / पंजाब करियर पोर्टल की हुई शुरूआत, अब घर बैठे छात्रों को मिलेगी ये सुविधाएं
    पंजाब करियर पोर्टल की हुई शुरूआत, अब घर बैठे छात्रों को मिलेगी ये सुविधाएं
    1/5
    करियर 1 मिनट में पढ़ें

    पंजाब करियर पोर्टल की हुई शुरूआत, अब घर बैठे छात्रों को मिलेगी ये सुविधाएं

    लेखन तौसीफ
    Nov 16, 2021
    10:21 pm
    पंजाब करियर पोर्टल की हुई शुरूआत, अब घर बैठे छात्रों को मिलेगी ये सुविधाएं
    पोर्टल से काउंसलिंग, पाठ्यक्रमों, छात्रवृत्ति की जानकारी मिलेगी

    पंजाब सरकार ने छात्रों के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए पंजाब करियर पोर्टल शुरू किया है। करियर पोर्टल की मदद से छात्र अब घर बैठे आसानी से काउंसलिंग, पाठ्यक्रमों, छात्रवृत्ति से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर सकेंगे। इस पोर्टल की शुरुआत पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने सोमवार को की और उम्मीद जताई की इस पोर्टल की मदद से राज्य के बच्चों को सही करियर चुनने में मदद मिल सकेगी।

    2/5

    छात्रों को व्यवसाय प्रमुख नेतृत्व देने के लिए हुआ पोर्टल का लोकार्पण

    राज्य के शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने पंजाब भवन में स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों को व्यवसाय प्रमुख नेतृत्व देने के लिए पंजाब करियर पोर्टल का लोकार्पण किया। विभागीय मंत्री ने कहा कि बेरोजगारी की समस्या के पीछे का एक कारण सही करियर का चुनाव न होना है। उन्होंने अपनी निजी बात साझा करते हुए कहा कि यदि वह हॉकी खेल के बजाय कोई अन्य खेल अपनाते तो शायद इतना बढ़िया न खेल पाते।

    3/5

    10 लाख छात्रों को मिलेगा फायदे

    परगट सिंह ने आगे कहा कि पोर्टल शिक्षा विभाग की ओर से किए जा रहे उपायों की एक श्रृंखला का हिस्सा है। यह पोर्टल छात्रों को ऑनलाइन कोर्स, छात्रवृत्ति और वोकेशनल कोर्स के बारे में मार्गदर्शन करेगा। इसकी मदद से 10 लाख छात्रों को घर बैठे करियर काउंसलिंग, कोर्स और छात्रवृत्ति सेक्टर के बारे में हर जानकारी मिल सकेगी। इस पोर्टल को शुरू करने का मकसद राज्य के स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान करना है।

    4/5

    पंजाब करियर पोर्टल की क्या है खासियत?

    इसके बाद छात्र देश और विदेशों के लगभग 21,000 कालेज और विश्वविद्यालय के 450 के करीब कोर्स, 1,150 प्रवेश परीक्षाएं और 1,200 के करीब वजीफे की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस पोर्टल पर अध्यापकों के कंसेप्ट बिल्ड प्रोग्राम भी उपलब्ध हैं। इसमें अध्यापक विद्यार्थियों का मार्गदर्शन भी करेंगे। इसके साथ ही उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए यह पोर्टल विभिन्न देशों में कालेजों की पात्रता और फैलोशिप खोजने में भी मदद करेगा।

    5/5

    पंजाब करियर पोर्टल का प्रयोग कैसे करें?

    पंजाब करियर पोर्टल पर जाने के लिए आपको www.punjabcareerportal.com पर जाना होगा। इसके बाद आपको अपनी एक निजी आईडी बनानी होगी। अब अपनी सुविधा अनुसार इस पोर्टल का प्रयोग कर सकते हैं। विभाग की तरफ से आईडी का सही ढंग से प्रयोग हो, इसके लिए अध्यापकों को ट्रेनिंग दी जा रही है ताकि वो छात्र का मार्गदर्शन कर सकें। बता दें कि इस प्रोजेक्ट को UNICEF, NGO आसमां फाउंडेशन और टाटा पावर की तरफ से चलाया जा रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    पंजाब
    स्कॉलरशिप
    पंजाब सरकार

    पंजाब

    पश्चिम बंगाल विधानसभा में BSF का अधिकार क्षेत्र बढ़ाए जाने के खिलाफ प्रस्ताव पारित पश्चिम बंगाल
    केंद्र सरकार ने दिया गुरु पर्व का तोहफा, कल से फिर खुलेगा करतारपुर कॉरिडोर पाकिस्तान समाचार
    पंजाब चुनाव से पहले राजनीति में शामिल नहीं होंगे सोनू, बहन मालविका लड़ेंगी चुनाव अरविंद केजरीवाल
    पंजाब: अकाली दल नेता की गाड़ी से गिरकर किसान घायल, फायरिंग का भी आरोप कांग्रेस समाचार

    स्कॉलरशिप

    AICTE Scholarship: तकनीकी कोर्स के छात्र पा सकते हैं 50,000 रुपये की स्कॉलरशिप, यहां करें आवेदन AICTE
    उत्तर प्रदेश में छात्रवृत्ति फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ी, ऐसे करें आवेदन उत्तर प्रदेश
    CBSE की 'सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप' क्या है? जानिए जरूरी बातें CBSE
    सुशांत की जयंती पर बहन श्वेता ने छात्रों के लिए फंड की घोषणा की ट्विटर

    पंजाब सरकार

    पंजाब में 10वीं कक्षा तक पंजाबी अनिवार्य, उल्‍लंघन करने पर लगेगा 2 लाख का जुर्माना पंजाबी भाषा
    दिल्ली ट्रैक्टर रैली में गिरफ्तार प्रत्येक प्रदर्शनकारी को दो लाख रुपये देगी पंजाब सरकार किसान आंदोलन
    पंजाब सरकार ने घटाई पेट्रोल-डीजल की कीमतें, मुख्यमंत्री बोले- 70 सालों में पहली बार हुआ ऐसा पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    CBSE की तर्ज पर अब पंजाब बोर्ड भी दो बार में आयोजित करेगा परीक्षाएं पंजाब
    अगली खबर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023