NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द: 135 सवालों के लीक से बड़ा बवाल, NTA पर गंभीर सवाल
करियर
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET-UG 2026 की परीक्षा रद्द कर दी है। 3 मई को हुई इस परीक्षा में करीब 135 सवाल 'गेस पेपर' से हूबहू आ गए थे, ऐसी खबरें सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया। केंद्रीय एजेंसियों ने संभावित पेपर लीक के बारे में NTA को अलर्ट किया था, जिसके बाद एजेंसी ने यह बड़ा फैसला लिया। इस घटना से परीक्षा की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठ गए हैं।
उम्मीदवारों को दोबारा रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं
खुशखबरी यह है कि दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए आपको फिर से रजिस्ट्रेशन नहीं कराना होगा और न ही नए सेंटर चुनने की जरूरत पड़ेगी। आपके पुराने विवरणस और विकल्प पहले की तरह ही मान्य रहेंगे। इस बीच, दिल्ली में छात्रों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। NSUI जैसे छात्र संगठनों ने इस मामले में और पारदर्शिता लाने की मांग की है और बार-बार हो रही गड़बड़ियों पर सवाल उठाए हैं।