LOADING...
गणित को अच्छी तरह से समझने के लिए अपनाएं ये टिप्स, करेंगे अच्छा स्कोर

गणित को अच्छी तरह से समझने के लिए अपनाएं ये टिप्स, करेंगे अच्छा स्कोर

Dec 26, 2019
04:25 pm

क्या है खबर?

गणित कुछ छात्रों का पसंदीदा विषय होता है। वहीं कुछ छात्रों को गणित काफी कठिन लगता है। छात्रों को विषय को समझने में परेशानी आती है। वे गणित में बस पासिंग नंबर लाने के बारे में सोचते हैं, लेकिन बता दें कि गणित एक स्कोरिंग विषय है। अच्छी तैयारी के साथ छात्र परीक्षा में अच्छा स्कोर कर पाते हैं। हम इस लेख में छात्रों को कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं, जिससे वे आसानी से अच्छा स्कोर कर पाएंगे।

टिप #1, #2

सही मेथोडोलॉजी चुनें और अच्छे से समझें

एक रूटीन को फॉलो करना बहुत जरुरी है। गणित में अच्छा स्कोर करने के लिए सही मेथोडोलॉजी को अपनाना जरुरी है। किसी भी प्रश्न के लिए कौन सा तरीका सही और आसान है, इसका चयन करना बहुत महत्वपूर्ण है। गणित के प्रश्नों को कभी भी रटना नहीं चाहिए। गणित रटने वाला विषय नहीं है। गणित में अच्छा स्कोर करने के लिए आप प्रश्न के तरीके को समझें और प्रश्न को याद करने की कोशिश न करें।

जानकारी

आंसर को पहले नहीं देखें

कभी भी प्रश्न को हल करने से पहले आंसर को न देखें। ऐसा करने से आपका ध्यान प्रश्न को हल करने पर कम और आंसर पर ज्यादा रहता है। इसलिए प्रश्न के आंसर को नहीं देखें और प्रश्न को समझें और हल करें।

टिप #4, #5

स्किल में सुधार करें और प्रैक्टिस करें

गणित में अच्छा स्कोर करने के लिए स्किल में सुधार करें। प्रश्नों को हल करने वाले फॉर्मूले, प्रमेय आदि को समझें और उन्हें हल करें। फॉर्मूलों को समझें, क्योंकि एक फॉर्मूले से कई प्रश्न हल होते हैं। कॉन्सेप्ट को समझकर प्रश्न को हल करने की कोशिश करें। इसके साथ ही गणित में अच्छा स्कोर करने के लिए आपको प्रैक्टिस पर बहुत ध्यान देना होगा। गणित को समझने के लिए प्रैक्टिस करना बहुत जरुरी है।

जानकारी

पढ़ते समय अपने डॉट्स क्लियर रखें

गणित पढ़ते समय आपको अपने प्रत्येक डॉट्स को क्लीयर करना चाहिए। कोचिंग में पढ़ रहे हों या स्कूल में, जितना हो सके अपने शिक्षकों से प्रश्नों को लेकर सवाल करें और हमेशा अपने डॉट्स क्लीयर रखें। इससे आपको प्रश्न अच्छे से समझ में आएगा।