NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / #EarthDay: आज के दिन ही क्यों मनाया जाता है अर्थ डे, जानिए कुछ दिलचस्प बातें
    अगली खबर
    #EarthDay: आज के दिन ही क्यों मनाया जाता है अर्थ डे, जानिए कुछ दिलचस्प बातें

    #EarthDay: आज के दिन ही क्यों मनाया जाता है अर्थ डे, जानिए कुछ दिलचस्प बातें

    लेखन मोना दीक्षित
    Apr 22, 2019
    01:22 pm

    क्या है खबर?

    आज यानी 22 अप्रैल के दिन को पूरी दुनिया में अर्थ डे (Earth Day) के रुप में मनाया जाता है।

    दुनिया में सबसे पहले अर्थ डे 22 अप्रैल, 1970 को मनाया गया था।

    कई लोग ये तो जानते हैं कि 22 अप्रैल को अर्थ डे मनाया जाता है, लेकिन वे ये नहीं जानते कि अर्थ डे क्यों मनाया जाता है।

    आज के हमारे इस लेख में हम आपको बताएंगे कि अर्थ डे क्यों मनाया जाता है।

    आइए जानें।

    कारण

    क्यों मनाया जाता है अर्थ डे

    आपको बताते हैं कि आखिर अर्थ डे मनाने का उद्देश्य क्या है।

    अर्थ डे पृथ्वी पर रहने वाले जीव-जंतुओं, पेड़-पौधों को बचाने और पूरी दुनिया को पर्यावरण के लिए जागरुक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

    अर्थ डे के मौके पर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुक किया जाता है।

    इतना ही नहीं आज के दिन लोग पर्यावरण को और भी बेहतर और अच्छा बनाने का संकल्प भी लेते हैं।

    इतिहास

    कहां से आया ये शब्द

    अर्थ डे की स्थापना अमेरिकी सीनेटर गेलोर्ड नेल्सन ने की थी।

    उन्होंने इसकी स्थापना पर्यावरण की शिक्षा के रुप में की थी।

    अर्थ डे 1970 से लगभग 192 से भी ज्यादा देशों में मनाया जाता है।

    अर्थ डे शब्द को दुनिया में जुलियन कोनिग लाए थे। उन्होंने ही सबसे पहले लोगों के बीच इस शब्द को पहुंचाया था।

    इसको मनाने के लिए उन्होनें अपने जन्मदिन की तिथि चुनी।

    आज के दिन पूरी दुनिया पर्यावरण संरक्षण का समर्थन करती है।

    अर्थ डे

    पहले साल में दो बार मनाया जाता था अर्थ डे

    कुछ खबरों के अनुसार सन 1970 से पहले इस दिन को साल में दो बार 21 मार्च और 22 अप्रैल को मनाया जाता था।

    22 अप्रैल, 1970 को आयोजित होने वाले पहले अर्थ डे में दो करोड़ अमेरिकी लोगों ने भाग लिया था।

    इस आयोजन में प्रत्येक समाज, वर्ग और क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया था।

    इसी प्रकार अर्थ डे का आन्दोलन आधुनिक समय के होने वाले सबसे बड़े पर्यावरण आन्दोलन में बदल गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    शिक्षा

    KVS Admissions 2019: दूसरी से 11वीं कक्षा के लिए जारी हुई लिस्ट, जानें कैसे होगा दाखिला करियर
    आज का इतिहास: 14 अप्रैल को हुआ था बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर का जन्म, जानें अन्य घटनाएं करियर
    अगर आपके हाथों में हैं स्वाद, तो यहां से जानें कैसे बनें शेफ करियर
    ये हैं भारत के पांच सबसे अलग और इनोवेटिव स्कूल, जानें इनके बारे में करियर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025