NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 25 सितंबर के इतिहास के बारे में जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    करियर

    आज का इतिहास: 25 सितंबर के इतिहास के बारे में जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    आज का इतिहास: 25 सितंबर के इतिहास के बारे में जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    लेखन मोना दीक्षित
    Sep 25, 2019, 07:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    आज का इतिहास: 25 सितंबर के इतिहास के बारे में जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    इतिहास के बारें में सभी छात्रों को पता होना चाहिए। UPSC या अन्य किसी सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को इतिहास पढ़कर अपनी जनरल नॉलेज अच्छी करने पर ध्यान देना चाहिए। 25 सितंबर के इतिहास में बहुत सी प्रमुख घटनाएं दर्ज हैं, जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए। आइए इस लेख से 25 सितंबर की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथि आदि के बारें में जानते हैं।

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 1992 को 'मार्स ऑब्जर्वर स्पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष में भेजा था। आठवें सैफ खेलों का 25 सितंबर, 1999 को काठमांडू में उद्घाटन हुआ था। गयूम ने 25 सितंबर, 2003 को मालदीव के राष्ट्रपति का चुनाव छठी बार जीता था। दलाई लामा को 25 सितंबर, 2006 को भारतीय नागरिकता देने की मांग हुई थी। चीन ने 25 सितंबर, 2008 को अंतरिक्ष यान 'शेंझो 7' का प्रक्षेपण किया था।

    इंग्लैंड और फ्रांस के बीच हुए इस संधि पर हस्ताक्षर

    इंग्लैंड और फ्रांस ने 25 सितंबर, 1340 को 'निरस्त्रीकरण संधि' पर हस्ताक्षर किए थे। रॉयल जॉर्डन वायु सेना की स्थापना 25 सितंबर, 1955 को हुई थी। सऊदी अरब ने 25 सितंबर, 2001 को तालिबान मिलिशिया से संबंध तोड़ा था।

    इनका होता है जन्मदिन

    भारत के 6वें उप प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने वाले चौधरी देवी लाल का जन्म 25 सितंबर, 1914 को हुआ था। राजनीतिक दल भारतीय जनसंघ के पूर्व नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर, 1916 को हुआ था। भारतीय गणितज्ञ और एयरोस्पेस इंजीनियर सतीश धवन का जन्म 25 सितंबर, 1920 को हुआ था। प्रसिद्ध अभिनेता एवं फिल्म निर्माता-निर्देशक फिरोज खान का जन्म 25 सितंबर, 1939 को हुआ था।

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    भारतीय चिकित्सक और नारीवादी रुक्माबाई का निधन 25 सितंबर, 1955 को हुआ था। अमेरिकी मनोवैज्ञानिक जॉन बी वॉटसन का निधन 25 सितंबर, 1958 को हुआ था। अंग्रेजी संगीतकार और गीतकार जॉन बोनहम का निधन 25 सितंबर, 1980 को हुआ था। बंगाली राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी प्रफुल्लचंद्र सेन का निधन 25 सितंबर, 1990 को हुआ था। भीरतीय कवि, गीतकार और नवभारत टाइम्स के एक पूर्व फीचर संपादक कन्हैयालाल नंदन का निधन 25 सितंबर, 2010 को हुआ था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    शिक्षा

    शिक्षा

    क्या है डिस्टेंस MBA और इसे भारत में कैसे करें? पूरी जानकारी यहां से लें करियर
    डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन नौकरियां
    CBSE: छात्राओं को मिलेगी स्कॉलरशिप, जानें कब तक और कौन कर सकता है आवेदन CBSE
    दिल्ली: मेट्रो पुल के नीचे 300 गरीब बच्चों को पढ़ाता है यह दुकानदार दिल्ली

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023