Page Loader
आज का इतिहास: 25 अगस्त के इतिहास के बारे में यहां से जानें

आज का इतिहास: 25 अगस्त के इतिहास के बारे में यहां से जानें

Aug 25, 2019
08:57 am

क्या है खबर?

इतिहास एक ऐसा विषय हैं, जिसके बारें में सभी छात्रों को पता होना चाहिए। खास तौर पर अगर आप UPSC या अन्य किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको इतिहास की अच्छी समझ होनी चाहिए। इसलिए हम आपके लिए एक ऐसा लेख लाते हैं, जो आपको उस दिन के इतिहास के बारे में सारी जानकारी देता है। आइए 25 अगस्त की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथि आदि के बारें में जानते हैं।

प्रमुख घटनाएँ

कुछ प्रमुख घटनाएँ

सर एडमंड हिलेरी का सागर से हिमालय अभियान हल्दिया बंदरगाह से 25 अगस्त, 1977 को शुरु हुआ था। ईरान और इराक के बीच 25 अगस्त, 1988 को युद्ध के बाद सीधी बातचीत का दौर शुरू हुआ था। ब्रिटिश अखबार ने 25 अगस्त, 1992 को राजकुमारी डायना की बातचीत का ब्‍योरा जारी किया, इसमें उन्‍होंने प्रिंस से शादी पर नाखुशी जाहिर क‍ी थी। मासूमा, इब्तेकार ईरान की पहली महिला उपराष्ट्रपति 25 अगस्त, 1997 को नियुक्त हुई थीं।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

एक पाकिस्तानी गणितज्ञ, तर्कज्ञ, राजनीतिक सिद्धांतवादी, इस्लामी विद्वान और खाकसार आंदोलन के संस्थापक अल्लामा मशरिकी का निधन 25 अगस्त, 1888 को हुआ था। पाकिस्तानी कैरियर विदेश सेवा अधिकारी आगा शाही का जन्म 25 अगस्त, 1920 को हुआ था। एक इजरायली-अमेरिकी संगीतकार, गायक, गीतकार, रिकॉर्ड निर्माता, उद्यमी, अभिनेता, लेखक और टेलीविजन व्यक्तित्व जीन सिमंस का जन्म 25 अगस्त, 1949 को हुआ था। अमेरिकी फिल्म निर्माता, कलाकार, लेखक और एनिमेटर टिम बर्टन का जन्म 25 अगस्त, 1958 को हुआम्यति था।

जानकारी

सुल्ता्न फिरोजशाह तुग़लक़ तृतीय की हुई ताजपोशी

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

स्‍ककॉटिश आविष्‍कारक जेम्‍स वॉट का निधन 25 अगस्त, 1819 को हुआ था। भौतिकी विज्ञानी और रसानशास्‍त्री माइकल फैराडे का निधन 25 अगस्त, 1867 को हुआ था। भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा राष्ट्रसेवी हरिभाऊ उपाध्याय का निधन 25 अगस्त, 1972 को हुआ था। प्रसिद्ध उर्दू कवि अहमद फ़राज़ का निधन 25 अगस्त, 2008 को हुआ था। चाँद पर कदम रखने वाले दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग का निधन 25 अगस्त, 2012 को हुआ था।