NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: श्रीदेवी के जन्मदिन समेत जानें इतिहास की प्रमुख घटनाएं
    अगली खबर
    आज का इतिहास: श्रीदेवी के जन्मदिन समेत जानें इतिहास की प्रमुख घटनाएं

    आज का इतिहास: श्रीदेवी के जन्मदिन समेत जानें इतिहास की प्रमुख घटनाएं

    लेखन मोना दीक्षित
    Aug 13, 2019
    09:17 am

    क्या है खबर?

    इतिहास एक ऐसा विषय हैं, जिसके बारें में सभी छात्रों को पता होना चाहिए।

    खास तौर पर अगर आप UPSC या अन्य किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको इतिहास की अच्छी समझ होनी चाहिए।

    आज के इतिहास में बहुत प्रमुख घटनाएं दर्ज हैं, जिसमें से एक ये है कि आज श्रीदेवी का जन्मदिन होता है।

    आइए, 13 अगस्त की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथि आदि के बारें में जानते हैं।

    श्रीदेवी

    आज होता है श्रीदेवी का जन्मदिन

    श्रीदेवी भारतीय अभिनेत्री और निर्माता थी, जिन्होंने तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम किया था।

    उन्हें भारतीय सिनेमा की "पहली महिला सुपरस्टार" के रूप में सम्मानित किया गया था।

    उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, नंदी पुरस्कार, तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार, केरल राज्य फिल्म पुरस्कार, तीन फिल्मफेयर पुरस्कार, फिल्मफेयर लाइफटाइम सहित अचीवमेंट अवार्ड, और तीन फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ आदि कई अवार्ड मिले थे।

    करियर

    ऐसे हुई करियर की शुरुआत

    1980 और 1990 के दशक में श्रीदेवी को भारतीय मनोरंजन उद्योग में सबसे अधिक वेतन पाने वाली महिला के रूप में स्थान दिया गया और इन्हें भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी और प्रभावशाली अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है।

    श्रीदेवी ने 1967 की तमिल फिल्म कंधन करुनाई के साथ 4 साल की उम्र में बाल कलाकार के रूप में अपनी करियर का शुरुआत की थी।

    उन्होंने पहला लीड रोल 13 साल की उम्र में निभाया था।

    प्रमुख घटनाएं

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    अमेरिकी समाचार पत्र "एफ्रो-अमेरिकन" का बाल्टीमोर से 13 अगस्त, 1892 को प्रकाशन शुरू हुआ था।

    जार्ज डेवी के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने 13 अगस्त, 1898 को फिलिपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया था।

    इंग्लैंड के हैरी ब्रेअर्ली, शेफील्ड ने 13 अगस्त, 1913 को स्टेनलेस स्टील का आविष्कार किया था।

    नवनिर्मित पोलिश बंदरगाह जिडायनिया पर 13 अगस्त, 1923 को पहला बड़ा समुद्री जहाज आया।

    गुस्ताव स्ट्रेसीमैन जर्मनी की चांसलर 13 अगस्त, 1923 को नियुक्त हुई।

    जानकारी

    फ्रांस के कब्जे से अफ्रीका हुआ स्वतंत्र

    राष्ट्रीय राजमार्ग लोकसभा में 13 अगस्त, 1956 को विधेयक पारित हुआ था। अफ्रीका फ्रांस के कब्जे से 13 अगस्त, 1960 को स्वतंत्र हुआ था। अंतरिक्ष शटल के पहले ग्लाइड का परीक्षण 13 अगस्त, 1977 को किया गया था।

    जन्मदिन

    इनका होता है जन्मदिन

    अंग्रेज़ी और बंगला भाषा के प्रसिद्ध लेखक तथा महान् शिक्षाशास्त्री रमेश चन्द्र दत्त का जन्म 13 अगस्त, 1848 को हुआ था।

    प्रख्यात फिल्म निर्माता अल्फ्रेड हिचकॉक का जन्म 13 अगस्त, 1899 को हुआ था।

    भारतीय मूल की अभिनेत्री, भोजन और यात्रा लेखक, और टेलीविजन व्यक्तित्व मधुर जाफरी का जन्म 13 अगस्त, 1933 को हुआ था।

    भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री वैजयंती माला का जन्म 13 अगस्त, 1936 को हुआ था।

    अभिनेत्री श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त, 1963 को हुआ था।

    पुण्यतिथि

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    मराठा मालवा राज्य की होलकर रानी अहिल्याबाई होलकर का निधन 13 अगस्त, 1795 को हुआ था।

    आधुनिक समाज सुधारक और सांख्यिकीविद, और आधुनिक नर्सिंग के संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल का निधन 13 अगस्त,1910 को हुआ था।

    प्रसिद्ध भारतीय महिला क्रांतिकारी भीकाजी कामा का निधन 13 अगस्त, 1936 को हुआ था।

    अंग्रेजी लेखक एच जी वेल्स का निधन 13 अगस्त, 1946 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    शिक्षा

    अब UPSC की तरह होगी पंजाब सिविल सेवा परीक्षा, जानें क्या है इसके पीछे का उद्देश्य पंजाब
    NIA Recruitment 2019: इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन नौकरियां
    अगर आर्किटेक्चर में बनाना चाहते हैं करियर, तो यहां से पढ़ें टिप्स करियर
    आज का इतिहास: आज है रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि, जानें इतिहास करियर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025