Page Loader
आज का इतिहास: 24 अगस्त की प्रमुख घटनाएं यहां से जानें, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: 24 अगस्त की प्रमुख घटनाएं यहां से जानें, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

Aug 24, 2019
08:38 am

क्या है खबर?

UPSC और अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए हम रोज़ एक ऐसा लेख लेकर आते हैं, जो उनके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। अगर किसी व्यक्ति को इतिहास की जानकारी होती है, तो लोग उससे कहते हैं कि वो UPSC परीक्षा की तैयारी करे। ऐसा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि UPSC परीक्षा को पास करने के लिए इतिहास की भी अच्छी समझ होना जरूरी है। आइए आज जानते हैं क्या है 24 अगस्त का इतिहास।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

थॉमस एडिसन ने 24 अगस्त, 1891 को काइनेटोग्राफिक कैमरा और कइनेटोस्‍कोप के लिए पेटेंट आवेदन दाखिल कराया था। प्रथम विश्व युद्ध में जर्मन सेना ने 24 अगस्त, 1914 को नैमूर पर कब्जा किया था। वी वी गिरि 24 अगस्त, 1969 को भारत के चौथे राष्ट्रपति बने थे। फखरूद्दीन अली अहमद 24 अगस्त, 1974 को भारत के पांचवे राष्ट्रपति बने थे। यूक्रेन 24 अगस्त, 1991 को सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना था।

जानकारी

बीजिंग में हुआ 29वें ओलंपिक का समापन

बीजिंग में 24 अगस्त, 2008 को 29वें ओलंपिक का समापन हुआ था। पेइचिंग ओलंपिक का समापन 24 अगस्त, 2008 हुआ था। मूडीज़ ने 24 अगस्त, 2011 को जापान की ऋण साख एए3 से घटाकर एए2 कर दी गई थी।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता बाल गंगाधर खेर का जन्म 24 अगस्त, 1888 को हुआ था। केरल के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता, स्वतन्त्रता सेनानी और समाज सुधारक के. केलप्पन का जन्म 24 अगस्त, 1889 को हुआ था। स्वतंत्रता सेनानी राजगुरु का जन्म 24 अगस्त, 1908 को हुआ था। भारत की महिला क्रांतिकारियों में से एक बीना दास का जन्म 24 अगस्त, 1911 को हुआ था। अमेरिकी सामाजिक कार्यकर्ता और इतिहासकार हावर्ड ज़िन का जन्म 24 अगस्त, 1922 को हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

प्रमुख समाजसुधारक रामकृष्ण गोपाल भंडारकर का निधन 24 अगस्त, 1925 को हुआ था। अमेरिकी उद्योगपति हेनरी जे कैसर का निधन 24 अगस्त, 1967 को हुआ था। आधुनिक भारतीय संस्कृति और समाजशास्त्र के विख्यात विद्वान राधाकमल मुखर्जी का निधन 24 अगस्त, 1968 को हुआ था। एक अमेरिकी गायक, अभिनेता, गीतकार, बैंडलाडर, और ट्रम्पेटर लुई प्राइमा का निधन 24 अगस्त, 1978 को हुआ था। जापानी फिल्म निर्देशक, एनिमेटर, पटकथा लेखक सातोशी कोन का निधन 24 अगस्त, 2010 को हुआ था।