Page Loader
आज का इतिहास: जानें 12 अगस्त की प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: जानें 12 अगस्त की प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

Aug 12, 2019
10:32 am

क्या है खबर?

इतिहास एक ऐसा विषय हैं, जिसके बारें में सभी छात्रों को पता होना चाहिए। खास तौर पर अगर आप UPSC या अन्य किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको इतिहास की अच्छी समझ होनी चाहिए। इसलिए हम आपके लिए एक ऐसा लेख लाते हैं, जो आपको उस दिन के इतिहास के बारे में सारी जानकारी देता है। आइए जानें 12 अगस्त की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथि आदि के बारें में जानते हैं।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने 12 अगस्त, 1908 को पहला कार मॉडल बनाया था। फ्रांस और ब्रिटेन ने 12 अगस्त, 1914 को ऑस्ट्रिया-हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी। पोलैंड और रूस के बीच वारसॉ की लड़ाई 12 अगस्त, 1920 को शुरू हुई थी। एम्सटर्डम में नौवें ओलम्पिक खेल 12 अगस्त, 1928 को समाप्त हुए थे। कांगो गणराज्य की राजधानी ब्राजविल्ले में 12 अगस्त, 1994 को एक चर्च में भगदड़ हो जाने से 142 लोग मारे गए थे।

जानकारी

नीदरलैंड और बेल्जियम ने किए शांति समझौते पर हस्ताक्षर

नीदरलैंड और बेल्जियम ने 12 अगस्त, 1831 को शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। अमेरिका में शिकागो शहर की स्थापना 12 अगस्त, 1833 को हुई थी। नासा ने 12 अगस्त, 1960 को अपना पहला सफल संचार उपग्रह ईको-ए प्रक्षेपित किया था।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक और भारतीय भौतिक वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का जन्म 12 अगस्त, 1919 को हुआ था। हंगरी-अमेरिकी निवेशक और परोपकारी जॉर्ज सोरोस का जन्म 12 अगस्त, 1930 को हुआ था। एक फ्रांसीसी राजनीतिज्ञ फ्रांस्वा ओलांद का जन्म 12 अगस्त, 1954 को हुआ था। अंग्रेजी फ्रोफेशनल फुटबॉलर टॉम क्लेवरली का जन्म 12 अगस्त, 1989 को हुआ था। एक इतालवी पेशेवर फुटबॉलर मारियो बालोटेली बरुवा का जन्म अगस्त, 1990 को हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

अंग्रेजी कवि, चित्रकार, और प्रिंटमेकर विलियम ब्लेक का निधन 12 अगस्त, 1827 का हुआ था। भारत के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले अंग्रेज़ व्यक्ति जॉर्ज सिडनी अरुंडेल का निधन 12 अगस्त, 1945 का हुआ था। अंग्रेजी लेखक, पत्रकार और नौसेना के खुफिया अधिकारी इयान फ्लेमिंग का निधन 12 अगस्त, 1964 को हुआ था। अमेरिकी संगीतकार, संगीत सिद्धांतकार, कलाकार और दार्शनिक जॉन केज का निधन 12 अगस्त, 1992 को हुआ था।