NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: जानें 20 अगस्त की प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    अगली खबर
    आज का इतिहास: जानें 20 अगस्त की प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    आज का इतिहास: जानें 20 अगस्त की प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    लेखन मोना दीक्षित
    Aug 20, 2019
    07:25 am

    क्या है खबर?

    UPSC और अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए हम रोज़ एक ऐसा लेख लेकर आते हैं, जो उनके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है।

    अगर किसी व्यक्ति को इतिहास की जानकारी होती है, तो लोग उससे कहते हैं कि वो UPSC परीक्षा की तैयारी करे।

    ऐसा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि UPSC परीक्षा को पास करने के लिए इतिहास की भी अच्छी समझ होना जरूरी है।

    आइए आज जानते हैं क्या है 20 अगस्त का इतिहास।

    प्रमुख घटनाएं

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    राजा राम मोहन राय के ब्रह्म समाज के पहले सत्र का आयोजन 20 अगस्त, 1828 को कोलकाता में संपन्न हुआ था।

    फ्रांस के एडोल्फ 20 अगस्त, 1913 को पेगोड पैराशूट के जरिए विमान से उतरने वाले पहले पाइलट बने थे।

    यूरोपीय देश हंगरी में संविधान को 20 अगस्त, 1949 को अंगीकार किया गया था।

    फ्रांसीसी सेनाओं ने 20 अगस्त, 1953 को मोरक्को के सुल्तान सीदी मोहम्मद बिन यूसुफ को गददी से हटाया गया था।

    जानकारी

    तत्कालीन सोवियत रुस ने किया भूमिगत परमाणु परीक्षण

    सोवियत संघ ने 20 अगस्त, 1962 को नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया था। तत्कालीन सोवियत रुस ने 20 अगस्त, 1972 को भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था। अमेरिका के वोयागेर दो अंतरिक्षयान को 20 अगस्त, 1977 को प्रक्षेपित किया गया था।

    जन्मदिन

    इनका होता है जन्मदिन

    कर्नाटक के 8वें मुख्यमंत्री डी. देवराज अर्स का जन्म 20 अगस्त, 1915 को हुआ था।

    प्रगतिशील काव्य धारा के प्रसिद्ध कवि त्रिलोचन शास्त्री का जन्म 20 अगस्त, 1917 को हुआ था।

    भारत के नौवें प्रधानमंत्री राजीव गाँधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को हुआ था।

    इंफ़ोसिस कंपनी के संस्थापक एन. आर. नारायणमूर्ति का जन्म 20 अगस्त, 1946 को हुआ था।

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित प्रसिद्ध पर्यावरणविद राजेन्द्र कुमार पचौरी का जन्म 20 अगस्त, 1940 को हुआ था।

    पुण्यतिथि

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    द साल्वेशन आर्मी की स्थापना करने वाले और इसके पहले जनरल बनने वाले अंग्रेजी मेथोडिस्ट उपदेशक विलियम बूथ का निधन 20 अगस्त, 1912 को हुआ था।

    उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार गोपीनाथ मोहंती का निधन 20 अगस्त, 1991 को हुआ था।

    भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद राम शरण शर्मा का निधन 20 अगस्त, 2011 को हुआ था।

    प्रसिद्ध भारतीय योग गुरु बी. के. एस. आयंगर का निधन 20 अगस्त, 2014 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    'परम सुंदरी' का टीजर लीक, लोगों को पसंद आई सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा
    IPL 2025: PBKS बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  पंजाब किंग्स
    PBKS की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने निदेशकों के खिलाफ क्यों दायर किया मुकदमा? इंडियन प्रीमियर लीग
    शेयर बाजार में आज बड़ी बढ़त हुई दर्ज, सेंसेक्स 769 अंक चढ़कर हुआ बंद शेयर बाजार समाचार

    शिक्षा

    HSSC Recruitment 2019: लगभग चार हजार पदों पर निकली भर्ती, मिलेगा एक लाख से अधिक वेतन हरियाणा
    LIC HFL Recruitment 2019: 300 पदों पर निकली भर्ती, मिलेगा 56,000 रुपये तक वेतन नौकरियां
    NIT जमशेदपुर के इन दो छात्रों को मिला 43 लाख रुपये का पैकेज करियर
    बिना कोचिंग के इन टिप्स के साथ पास करें CAT परीक्षा, मिलेगी सफलता परीक्षा तैयारी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025