
आज का इतिहास: 14 सितंबर के इतिहास में दर्ज हैं कई प्रमुख घटनाएं, आइए जानें
क्या है खबर?
इतिहास के बारे में ज्यादातर लोगों को पढ़ना अच्छा लगता है। वहीं कई लोगों के लिए इतिहास पढ़ना जरुरी भी है।
सरकारी नौकरी की परीक्षा में इतिहास के प्रश्न आते हैं, इसलिए सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को इतिहास पढ़ना चाहिए।
इसलिए, हम आपके लिए एक ऐसा लेख लाएं हैं, जो आपको 14 सितंबर के इतिहास में दर्ज प्रमुख घटनाओं के बारे में बताएगा।
आइए 14 सितंबर का इतिहास जानें।
प्रमुख घटनाएं
कुछ प्रमुख घटनाएं
डेनमार्क में 14 सितंबर, 1770 को प्रेस की स्वतंत्रता को मान्यता मिली थी।
संविधान सभा ने 14 सितंबर, 1949 को हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया था।
लूना-2, 14 सितंबर, 1959 को लॉन्च किया गया था।
खनिज तेल उत्पादक देशों ने मिलकर OPEC की स्थापना 14 सितंबर, 1960 में की थी।
एस्टोनिया यूरोपीय संघ में 14 सितंबर, 2003 को शामिल हुआ था।
जानकारी
आज ही के दिन लॉन्च हुई थी विंडोज मी
माइक्रोसॉफ्ट ने 14 सितंबर, 2000 को विंडोज मी (Windows Me) को लॉन्च किया था। संयुक्त राष्ट्र में किरीबाती, नाउरू और टोंगा 14 सितंबर, 1999 को शामिल हुए थे। रूस आधिकारिक तौर पर 14 सितंबर, 1917 को एक गणतंत्र घोषित हुआ था।
जन्मदिन
इनका होता है जन्मदिन
अमेरिकी जन्म नियंत्रण कार्यकर्ता, यौन शिक्षक, लेखक और नर्स मार्गरेट सेंगर का जन्म 14 सितंबर, 1879 को हुआ था।
बॉलीवुड फिल्म निर्माता और निर्देशक गोपालदास परमानंद सिप्पी का जन्म 14 सितंबर, 1914 को हुआ था।
भारतीय वकील और राजनीतिज्ञ राम जेठमलानी का जन्म 14 सितंबर, 1923 को हुआ था।
भारतीय रिटायर्ड क्रिकेटर रॉबिन सिंह का जन्म 14 सितंबर, 1963 को हुआ था।
रूसी राजनेता दिमित्री मेदवेदेव का जन्म 14 सितंबर, 1965 को हुआ था।
पुण्यतिथि
इनकी होती है पुण्यतिथि
प्रमुख बंगाली उपन्यासकारों में से एक ताराशंकर बंधोपाध्याय का निधन 14 सितंबर, 1971 को हुआ था।
कम्युनिस्ट किसान मोर्चा नेता सैयद अबुल मंसूर हबीबुल्लाह का निधन 14 सितंबर, 1996 को हुआ था।
उर्दू साहित्य के विद्वान और एक कम्युनिस्ट राल्फ रसेल का निधन 14 सितंबर, 2008 को हुआ था।
भारतीय पहलवान और कुश्ती के कोच रहे हरिश्चंद्र बिराजदार का निधन 14 सितंबर, 2011 को हुआ था।