आज का इतिहास: 13 सितंबर की प्रमुख घटनाएं यहां से जानें
क्या है खबर?
इतिहास एक ऐसा विषय है, जिसके बारें में सभी छात्रों को पता होना चाहिए।
UPSC या अन्य किसी सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को इतिहास पढ़कर अपनी जनरल नॉलेज अच्छी करने पर ध्यान देना चाहिए।
आज के इतिहास में बहुत सी प्रमुख घटनाएं दर्ज हैं, जिनके बारे में आपको पता होनाा चाहिए।
आइए आज यहाँ 13 सितंबर की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथि आदि के बारें में जानते हैं।
प्रमुख घटनाएं
कुछ प्रमुख घटनाएं
पोलिश संसद द्वारा जिडायनिया बंदरगाह निर्माण अधिनियम 13 सितंबर, 1922 को पारित कर दिया गया था।
भारत के विश्वनाथन आनंद ने 13 सितंबर, 2000 को शेनयांन में पहला शतरंज विश्व कप जीता था।
इस्रायल ने 13 सितंबर, 2002 को गाजा पट्टी पर हमला किया था।
नेशनल एरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के वैज्ञानिकों ने 13 सितंबर, 2007 को बृहस्पति से तीन गुना बड़े ग्रह का पता लगाया था।
जानकारी
जर्मनी और फ्रांस के बीच हुई लड़ाई
फ्रांस के राजा लुई 14वें ने 13 सितंबर, 1791 को नया संविधान स्वीकार किया था। एंग्लो-मिस्र युद्ध में तेल अल केबिर की लड़ाई 13 सितंबर, 1882 को लड़ी गई थी।
जन्मदिन
इनका होता है जन्मदिन
भारतीय राष्ट्रवाद के प्रति सहानुभूति रखने वाले हेनरी कॉटन का जन्म 13 सितंबर, 1845 को हुआ था।
हिंदी कवि और निबंधकार भगवत रावत का जन्म 13 सितंबर, 1939 को हुआ था।
परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सेना के अधिकारी रामास्वामी परमेश्वरन का जन्म 13 सितंबर, 1946 को हुआ था।
भारतीय राजनीतिज्ञ और पत्रकार राजीव शुक्ला का जन्म 13 सितंबर, 1959 को हुआ था।
भारतीय अभिनेत्री महिमा चौधरी का जन्म 13 सितंबर, 1973 को हुआ था।
पुण्यतिथि
इनकी होती है पुण्यतिथि
भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी जतीन्द्रनाथ दास का निधन 13 सितंबर, 1929 को हुआ था।
अमेरिकी रैपर और अभिनेता तुपक शकूर का निधन 13 सितंबर, 1996 को हुआ था।
भारतीय हिन्दी फिल्मों के मशहूर शायर अंजान का निधन 13 सितंबर, 1997 को हुआ था।
अलबामा के 5वें गवर्नर जॉर्ज वालेस का निधन 13 सितंबर, 1998 को हुआ था।
भारत के 21वें मुख्य न्यायाधीश रंगनाथ मिश्रा का निधन 13 सितंबर, 2012 को हुआ था।