NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 12 सितंबर की प्रमुख घटनाओं के बारे में जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    अगली खबर
    आज का इतिहास: 12 सितंबर की प्रमुख घटनाओं के बारे में जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    आज का इतिहास: 12 सितंबर की प्रमुख घटनाओं के बारे में जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    लेखन मोना दीक्षित
    Sep 12, 2019
    07:30 am

    क्या है खबर?

    छात्रों को अपनी जनरल नॉलेज अच्छी करने में हमारे इस लेख से काफी मदद मिलेगी।

    खासतौर से उन छात्रों को अपनी जनरल नॉलेज पर ध्यान देना चाहिए, जो UPSC या अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं।

    इतिहास का पाठ्यक्रम बड़ा होता है, इसलिए उसे एक बार में पढ़ना मुश्किल है। हम आपके लिए रोज एक ऐसा लेख लेकर आते हैं, जो आपको उस दिन के इतिहास के बारे में बताता है।

    आइए 12 सितंबर का इतिहास जानें।

    प्रमुख घटनाएं

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट 'लूना 2' 12 सितंबर, 1959 को चांद पर पहुंचा था।

    इथोपिया में संविधान को 12 सितंबर, 1987 को स्वीकार किया गया था।

    अमेरिका ने 12 सितंबर, 2001 को आतंकवाद के खिलाफ जंग का ऐलान किया था।

    सीरिया की राजधानी दमिश्क में 12 सितंबर, 2006 को अमेरिकी दूतावास (एम्बेसी) पर हमला हुआ था।

    रूस ने नॉन न्‍यूक्‍लियर वैक्‍यूम बम का परीक्षण 12 सितंबर, 2007 को किया था।

    जानकारी

    आज बेचा गया था पहला टाइपराइटर

    संघर्ष विराम संधि पर स्वीडन और पोलैंड ने 12 सितंबर, 1635 को हस्ताक्षर किए थे। पहला टाइपराइटर ग्राहकों को 12 सितंबर, 1873 को बेचा गया था। फ्लोरिडा में 12 सितंबर, 1928 को भीषण तूफान से 6000 लोगों की मौत हुई थी।

    जन्मदिन

    इनका होता है जन्मदिन

    भारतीय राजनीतिज्ञ और पत्रकार फिरोज गांधी का जन्म 12 सितंबर, 1912 को हुआ था।

    अमेरिकी फील्ड एथलीट और चार बार स्वर्ण पदक जीतने वाले जेसी ओवेन्स का जन्म 12 सितंबर, 1913 को हुआ था।

    ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री और स्क्रिप्ट राइटर राहेल वार्ड का जन्म 12 सितंबर, 1957 को हुआ था।

    बास्केटबॉल एग्जिकेटिव और रिटायर्ड प्रोफेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी याओ मिंग का जन्म 12 सितंबर, 1980 को हुआ था।

    अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री जेनिफर हडसन का जन्म 12 सितंबर, 1981 को हुआ था।

    पुण्यतिथि

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    प्रसिद्ध रचनाकारों में अपना नाम शामिल करने वाले रांगेय राघव का निधन 12 सितंबर, 1962 को हुआ था।

    दक्षिण अफ्रीका के रंगभेद विरोधी (Anti-Apartheid) कार्यकर्ता स्टीव बीको का निधन 12 सितंबर, 1977 को हुआ था।

    अमेरिकी गायक, गिटारवादक, अभिनेता और लेखक जॉनी कैश का निधन 12 सितंबर, 2003 को हुआ था।

    प्रसिद्ध राइटर और क्रिएटिव राइंटिग में विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रहे डेविड फोस्टर वालेस का निधन 12 सितंबर, 2008 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    शिक्षा

    CTET की तैयारी के लिए इन टॉप मोबाइल ऐप से लें मदद, मिलेगी सफलता करियर
    आज का इतिहास: 05 सितंबर को मनाया जाता है शिक्षक दिवस, जानें अन्य प्रमुख घटनाएं करियर
    PSPCL Recruitment 2019: लगभग 1,800 पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण नौकरियां
    अब छात्र चार साल के ग्रेजुएशन प्रोग्राम के बाद कर पाएंगे PhD uUGC
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025