NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 03 फरवरी का इतिहास यहां से जानें और बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    आज का इतिहास: 03 फरवरी का इतिहास यहां से जानें और बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    1/5
    करियर 1 मिनट में पढ़ें

    आज का इतिहास: 03 फरवरी का इतिहास यहां से जानें और बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    लेखन मोना दीक्षित
    Feb 03, 2020
    07:00 am
    आज का इतिहास: 03 फरवरी का इतिहास यहां से जानें और बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    इतिहास के बारे में हम जितना जाने उतना कम ही होता है। चाहे हमारे देश का इतिहास हो या दुनिया का, इतिहास में अहम घटनाएं दर्ज हैं। आज के समय में ज्यादातर युवा सरकारी करना चाहते हैं। सरकारी नौकरी के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में सामान्य ज्ञान और इतिहास के प्रश्न आते हैं। इसलिए अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो इतिहास की प्रमुख घटना जरुर जानें। इस लेख से 03 फरवरी का इतिहास जानें।

    2/5

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    जर्मनी और पूर्व सोवियत संघ के बीच चल रहा स्टालिनग्राड रक्तरंजित युद्ध 03 फरवरी, 1943 को खत्म हुआ था। रूस 03 फरवरी, 1945 को द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के खिलाफ शामिल होने पर सहमत हुआ था। प्रयाग में 03 फरवरी, 1954 को कुंभ मेले में मची भगदड़ के कारण लगभग 500 लोगों की जान चली गई थी। बेनेलक्स आर्थिक संघ का गठन 03 फरवरी, 1958 को हुआ था।

    3/5

    पनीर उत्पादन का पहला कारखाना खुला

    विश्व में 03 फरवरी, 1815 को पनीर उत्पादन का पहला कारखाना स्विटजरलैंड में खुला। जावा पर 03 फरवरी, 1942 को पहला जापानी हवाई हमला हुआ था। जापान के सप्पारो में एशिया में पहली बार 03 फरवरी, 1972 को शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन किया गया था।

    4/5

    इनका होता है जन्मदिन

    भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी सुहासिनी गांगुली का जन्म 03 फरवरी, 1909 को हुआ था। बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री वहीदा रहमान का जन्म 03 फरवरी, 1938 को हुआ था। अमेरिकी व्यवसायी थेरानोस की संस्थापक और पूर्व CEO एलिजाबेथ होम्स का जन्म 03 फरवरी, 1984 को हुआ था। अंतरराष्ट्रीय कानून और मानव अधिकारों में विशेषज्ञता रखने वाली अमल क्लूनी का जन्म 03 फरवरी, 1978 को हुआ था।

    5/5

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    पाकिस्तानी राष्ट्रवादी चौधरी रहमत अली का निधन 03 फरवरी, 1951 को हुआ था। दिग्‍गज तबलावादक उस्‍ताद कुरैशी अल्‍ला रक्‍खा खान का निधन 03 फरवरी, 2000 को हुआ था। बॉलीवुड फिल्म निर्देशक, लेखक और फिल्म निर्माता राज कँवर का निधन 03 फरवरी, 2012 को हुआ था। भारतीय राजनीतिज्ञ और मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे बलराम जाखड़ का निधन 03 फरवरी, 2016 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    शिक्षा

    शिक्षा

    आज का इतिहास: कई प्रमुख घटनाएं दर्ज हैं 02 फरवरी के इतिहास में, जानें करियर
    CBSE ने जारी की गाइडलाइन, परीक्षा में नहीं होगी इन चीजों की अनुमति CBSE
    शिक्षक भर्ती 2020: यहां निकली PGT और TGT के पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन दिल्ली
    बजट 2020: शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या ऐलान किये गए हैं? स्वास्थ्य
    अगली खबर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023