NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / विदेश में पढ़ाई के रास्ते खोलती है IELTS परीक्षा, जानिए इसके फायदे
    अगली खबर
    विदेश में पढ़ाई के रास्ते खोलती है IELTS परीक्षा, जानिए इसके फायदे
    IELTS परीक्षा देने के फायदे (तस्वीरः फ्रीपिक)

    विदेश में पढ़ाई के रास्ते खोलती है IELTS परीक्षा, जानिए इसके फायदे

    लेखन राशि
    Aug 29, 2023
    08:01 am

    क्या है खबर?

    भारत से हर साल लाखों की संख्या में छात्र विदेश में पढ़ाई के लिए जाते हैं।

    विदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में पढ़ाई के सपने को साकार करने की दिशा में पहला कदम अंग्रेजी भाषा प्रवीणता परीक्षा देना है।

    अंग्रेजी भाषा परीक्षा को अधिकांश देशों के द्वारा स्वीकार किया जाता है।

    इसमें इंटरनेशनल इंग्लिश लैंग्वेज टेस्टिंग सिस्टम (IELTS) सबसे प्रचलित परीक्षा है।

    IELTS परीक्षा देने के कई फायदे हैं, आइए इनके बारे में जानते हैं।

    मान्यता

    दुनियाभर में मान्यता

    IELTS अपनी व्यापक स्वीकार्यता के कारण सबसे अधिक मांग वाली प्रवीणता परीक्षा है।

    इसे 140 से अधिक देशों में लगभग 10,000 से अधिक संगठनों द्वारा मान्यता मिली है।

    ये दुनियाभर में सबसे व्यापक रूप से चलने वाली अंग्रेजी परीक्षा है।

    परीक्षा देने पर आपको एक परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होगी जो कंपनियों, विश्वविद्यालयों और पेशेवर निकायों द्वारा स्वीकार की जाएगी।

    इस परीक्षा को पास करने के बाद आप कई अंतरराष्ट्रीय कॉलेजों में अध्ययन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    रोजगार

    रोजगार की संभावनाएं

    दुनिया में कई देशों की पहली भाषा अंग्रेजी है। ऐसे में अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ आपको विदेश में करियर बनाने के विकल्प खोल सकती है।

    परीक्षा में आपका प्रदर्शन दर्शाता है कि आप देश में काम करने और रहने के लिए कितने प्रतिबद्ध हैं।

    दुनियाभर के संगठन लोगों का चयन करने में मदद के लिए IELTS पर भरोसा करते हैं।

    अंग्रेजी में अच्छे संचार कौशल के साथ आपको शीर्ष कंपनियों के साथ काम करने का मौका मिलता है।

    वीजा

    वीजा प्राप्त करने में आसानी

    विदेश में रहने, पढ़ाई और नौकरी करने के लिए वीजा सबसे ज्यादा जरूरी होता है।

    इस परीक्षा को पास करने के बाद लोग कई अंतरराष्ट्रीय कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में आवेदन कर सकते हैं।

    ये परीक्षा विश्वस्तरीय अवसरों तक पहुंचने का अवसर प्रदान करती है।

    एक बार जब छात्र अच्छे स्कोर के साथ ये परीक्षा पास कर लेते हैं तो किसी अन्य देश में वीजा के लिए आवेदन करना और वीजा प्राप्त करना आसान हो जाता है।

    आवश्यकता

    आवश्यकता के अनुरूप डिजाइन

    लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए IELTS परीक्षा के विभिन्न मॉड्यूल डिजाइन किए गए हैं।

    इनमें IELTS अकादमिक, IELTS सामान्य प्रशिक्षण, IELTS UKVI मॉड्यूल हैं।

    IELTS अकादमिक ऐसे व्यक्तियों के लिए है जो विदेश में स्नातक या उच्च पाठ्यक्रम पूरा करना चाहते हैं।

    IELTS सामान्य प्रशिक्षण ऐसे व्यक्तियों के लिए है जो विदेश में रहना चाहते हैं या रोजगार की तलाश कर रहे हैं।

    IELTS UKVI मॉड्यूल यूनाइटेड किंगडम जाने वाले छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है।

    जानकारी

    आसानी से पहुंच योग्य

    अन्य अंग्रेजी परीक्षाओं की अपेक्षा IELTS की पहुंच ज्यादा है। भारत में 80 से ज्यादा शहरों में IELTS परीक्षा देने की सुविधा है। ज्यादा परीक्षण केंद्र ये सुनिश्चित करते हैं कि छात्र अपने विदेश जाने का सपने को पूरा कर सकें।

    सटीकता

    अन्य परीक्षाओं से ज्यादा सटीक

    IELTS परीक्षा को ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, न्यूजीलैंड और ब्रिटेन के भाषा विशेषज्ञों द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।

    ये अंग्रेजी भाषा का निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय मूल्यांकन करती है, ये परीक्षा अन्य परीक्षाओं से सटीक मानी जाती है।

    ये उम्मीदवारों के अंग्रेजी भाषा के 4 कौशल पढ़ना, लिखना, सुनना और बोलने में दक्षता को मापती है।

    ये परीक्षा प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों और स्कॉलरशिप के लिए दरवाजे खोलने से लेकर नौकरी की संभावनाओं को बढ़ाने का काम करती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विदेश में पढ़ाई

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने KKR को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने अपने आखिरी मैच में KKR को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025

    विदेश में पढ़ाई

    विदेश में पढ़ाई करने का प्लान बनाने से पहले छात्र ऐसे करें सही देश का चुनाव शिक्षा
    राजस्थान के छात्र राजीव गांधी स्कॉलरशिप के जरिए विदेश में करें मुफ्त पढ़ाई, ऐसे करें आवेदन राजस्थान
    रुपये की गिरती कीमत के कारण भारतीय छात्रों का अमेरिका जाकर पढ़ाई करना हुआ मुश्किल अमेरिका
    कैसे करें तत्काल पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन? जानें स्टेप बाय स्टेप विदेश मंत्रालय
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025