Page Loader
फाइनेंस के क्षेत्र में इन टॉप पांच सफल महिलाओं ने बनाईं अपनी अलग जगह, जानें

फाइनेंस के क्षेत्र में इन टॉप पांच सफल महिलाओं ने बनाईं अपनी अलग जगह, जानें

Jul 16, 2019
07:31 pm

क्या है खबर?

फाइनेंस की इंडस्ट्री में काफी लंबे समय तक पुरुषों को ही देखा जाता था। हालाँकि, इसमें पिछले कुछ वर्षों में काफी बदल देखा गया है। आज देश में कई ऐसी सफल महिलाएं हैं, जो भारत में फाइनेंस क्षेत्र को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वह कुछ ऐसा कर रही हैं, जिसको देखकर लोगों को प्रेरणा मिलती है। हमने इस लेख में फाइनेंस क्षेत्र में भारत कीे पाँच सबसे सफल महिलाओं के बारे में बताया है।

#1

नैना लाल किदवई हैं फाइनेंस के क्षेत्र में सबसे सफल महिला

नैना लाल किदवई फाइनेंस में सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से एक है। वह HSBC इंडिया की ग्रुप जनरल मैनेजर व कंट्री हेड और FICCI की पूर्व अध्यक्ष थीं। वह वर्तमान में Altico Capital और Max Financial Services की अध्यक्ष और नेस्ले SA और CIPLA की बोर्डों की नॉन एक्जपयुकेटिव डायरेक्टर हैं। इतना ही नहीं उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया है और वे हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से स्नातक करने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

#2

भारतीय स्टेट बैंक की पूर्व अध्यक्ष अरुंधति भट्टाचार्य का नाम भी है इस लिस्ट में

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की पूर्व अध्यक्ष अरुंधति भट्टाचार्य देश की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से एक हैं। वह 210 साल के इतिहास में सबसे कम उम्र के चीफ के रूप में देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक का नेतृत्व करने वाली पहली महिला हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भट्टाचार्य वर्तमान में रिलायंस इंडस्ट्रीज, पिरामल, विप्रो और क्रिसिल जैसी टॉप कंपनियों के बोर्ड में हैं।

#3

एलिस वैद्यन भी हैं फाइनेंस क्षेत्र की सफल महिला

एलिस वैद्यन का नाम भी फाइनेंस के क्षेत्र की सबसे शक्तिशाली महिला नेताओं में से एक हैं। वह जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (GIC Re) की चेयरमैन कम मैनेजिंग डारेक्टर हैं, जो भारत की पहली रीइंश्योरेंस कंपनी है। विशेष रूप से वह राज्य के स्वामित्व वाली इंटरप्राइजेज की चीफ बनने वाली पहली महिला हैं। वैद्यन को भारतीय बीमा और पुनर्बीमा उद्योग में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है।

#4

कल्पना मोरपारिया सबसे प्रभावशाली महिलाओं में से एक

कल्पना मोरपारिया भी देश की टॉप वित्तीय सेवा कंपनियों में सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से एक है। उन्होंने जेपी मॉर्गन एंड कंपनी के भारतीय शाखा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में लगभग 11 वर्षों तक काम किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 70 वर्षीय कल्पना इस समय प्रमुख वित्तीय कंपनी में निवेश बैंकिंग, एसेट मैनेजमेंट, ट्रेजरी सर्विसेज और प्रिंसिपल इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट पोर्टफोलियो संभाल रही हैं।

#5

श्यामला गोपीनाथ भी हैं सबसे सफल महिला

श्यामला गोपीनाथ फाइनेंस क्षेत्र की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में से एक हैं। वह भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की पूर्व डिप्टी गवर्नर हैं। वह सात साल (2004-11) तक इस पद पर रहीं। वह 1972 में RBI में शामिल हुईं और लगभग 40 वर्षों तक केंद्रीय बैंक के लिए काम किया। आपको बता दें कि गोपीनाथ वर्तमान में भारत के अग्रणी उधारदाताओं, HDFC बैंक की नॉन एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन हैं।