NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: राजनाथ सिंह के जन्मदिन समेत जानें आज की प्रमुख घटनाएं
    अगली खबर
    आज का इतिहास: राजनाथ सिंह के जन्मदिन समेत जानें आज की प्रमुख घटनाएं

    आज का इतिहास: राजनाथ सिंह के जन्मदिन समेत जानें आज की प्रमुख घटनाएं

    लेखन मोना दीक्षित
    Jul 10, 2019
    09:27 am

    क्या है खबर?

    अगर आप UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इतिहास के बारे में पता होना चाहिए।

    इतिहास पढ़ना केवल UPSC की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए ही नहीं बल्कि सभी सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी है।

    10 जुलाई के इतिहास में ऐसी कई प्रमुख घटनाएं दर्ज हैं जिनके बारे में जानना आपके लिए जरुरी है। उसमें से एक है कि आज राजनेता राजनाथ सिंह का जन्मदिन होता है।

    आइए जानें इतिहास।

    राजनाथ सिंह

    आज होता है राजनाथ सिंह का जन्मदिन

    भारतीय जनता पार्टी के नेता राजनाथ सिंह वर्तमान में भारत के रक्षा मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।

    उन्होंने उत्तर प्रदेश के मंत्री और वाजपेयी सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी कार्य किया है। वह पहले मोदी सरकार में गृह मंत्री भी थे।

    उन्होंने दो बार 2005 से 2009 और 2013 से 2014 तक भाजपा के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है।

    उन्होंने फिजिक्स लेक्चर के रूप में अपना करियर शुरू किया।

    शिक्षा

    किया पोस्ट ग्रेजुएशन

    सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के भभुरा गाँव में हुआ था।

    उनके पिता का नाम राम बदन सिंह और माँ का नाम गुजराती देवी था। उनका जन्म किसानों के परिवार में हुआ था और उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में फिजिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है।

    बता दें कि वे एक शानदार छात्र होने के साथ-साथ सक्रिय RSS कार्यकर्ता थे।

    प्रमुख घटनाएं

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक 10 जुलाई, 1848 को शुरू हुआ।

    फ्रांस और जापान के बीच चीन की स्वतंत्रता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए 10 जुलाई, 1907 को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

    ईसवी को पहली महिला विमान चालक बायनहोज़न ने 10 जुलाई, 1931 को संसार का चक्कर लगाने के लिए उड़ान आरंभ की।

    इटली ने 10 जुलाई, 1940 को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस और ब्रिटेन के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।

    जानकारी

    नासा का मंगलयान रोवर हुआ लॉन्च

    नासा का मंगलयान रोवर 10 जुलाई, 2003 को लॉन्च किया गया था। भारत और श्रीलंका में शिक्षा व सामुदायिक विकास से सम्बद्ध दो समझौतों पर 10 जुलाई, 2005 में हस्ताक्षर किए गए थे। अर्जेन्टीना जूनियर विश्वकप हॉकी का नया चैम्पियन 10 जुलाई, 2005 को बना।

    जन्मदिन

    इनका होता है जन्मदिन

    सर्बियाई-अमेरिकी आविष्कारक, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, मैकेनिकल इंजीनियर निकोला टेस्ला का जन्म 10 जुलाई, 1856 को हुआ था।

    गीतकार और शायर असद भोपाली का जन्म 10 जुलाई, 1921 को हुआ था।

    भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक एम. एस. गोपालकृष्णन का जन्म 10 जुलाई, 1931 को हुआ था।

    भारतीय समाज सेवी रजनीकांत अरोल का जन्म 10 जुलाई, 1934 को हुआ था।

    भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्म 10 जुलाई, 1951 को हुआ था।

    पुण्यतिथि

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    रोमन सम्राट हैड्रियन का निधन 10 जुलाई, 138 AD को हुआ था।

    अमेरिकी आवाज अभिनेता और रेडियो व्यक्तित्व मेल ब्लैंक का निधन 10 जुलाई, 1989 को हुआ था।

    भारतीय नाटककार, गीतकार, अभिनेता, लोक नर्तक, लोक गायक और भोजपुरी भाषा में सामाजिक कार्यकर्ता भिखारी ठाकुर का निधन 10 जुलाई, 1971 को हुआ था।

    प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगमंच कलाकार ज़ोहरा सहगल का निधन 10 जुलाई, 2014 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    शिक्षा

    CTET 2019: परीक्षा के लिए ऐसे करें तैयारी, जानें परीक्षा पैटर्न और जरूरी दस्तावेज़ परीक्षा तैयारी
    CBSE Board: 15 जुलाई तक करें विषय में बदलाव, जारी हुए ये निर्देश CBSE
    अगले दो साल में जियो इंस्टीट्यूट में होगा 1,500 करोड़ का निवेश, बनेगा विश्वस्तरीय शैक्षणिक संस्थान करियर
    आज का इतिहास: जानें 04 जुलाई की प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025