NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / फूड इंजीनियरिंग में बनाएं एक सफल करियर, जानिए इसके बारे में सबकुछ
    अगली खबर
    फूड इंजीनियरिंग में बनाएं एक सफल करियर, जानिए इसके बारे में सबकुछ

    फूड इंजीनियरिंग में बनाएं एक सफल करियर, जानिए इसके बारे में सबकुछ

    लेखन मोना दीक्षित
    Apr 10, 2020
    06:12 pm

    क्या है खबर?

    सबसे ज्यादा चलने वाली इंडस्ट्री में फूड और मेडिकल इंडस्ट्री का नाम सबस पहले आता है। सभी लोगों को इन दोनों चीजों की जरुरत हमेशा होती है।

    इन दोनों इंडस्ट्री में एक अच्छा करियर बनाने का काफी स्कोप है। साथ ही इसमें एक अच्छे पैकेज वाली सैलरी भी ऑफर की जाती है।

    इसलिए आपके पास फूड इंजीनियरिंग में करियर बनाने का एक अच्छा विकल्प होता है।

    आइए जानें कैसे बनाएं फूड इंजीनियरिंग में करियर।

    फूड इंजीनियरिंग

    क्या होता है फूड इंजीनियरिंग?

    फूड इंजीनियरिंग करके आप फूड इंजीनियर बनते हैं। फूड इंजीनियर को ऐग्रिकल्चरल या फूड साइंटिस्ट भी कहते हैं। एक फूड इंजीनियर का काम फूड प्रोसेसिंग से संबंधित होता है।

    फूड प्रोसेसिंग में कच्ची चीजों को खाने की चाजों में या खाने की चीज को किसी और रुप में बदला जाता है।

    इसमें खाने के चीजों की पैकिंग भी की जाती है। साथ ही फूड इंजीनियर खाने की चीजों की गुणवत्ता की भी जांच करते हैं।

    डिग्री

    ये लोग प्राप्त कर सकते हैं ये डिग्री

    12वीं साइंस से करने वाले उम्मीदवार फूड इंजीनियरिंग कर सकते हैं। उम्मीदवारों को चार साल की डिग्री प्राप्त करनी होगी। उम्मीदवार फूड इंजीनियरिंग में BE या BTech कर सकते हैं।

    इसके साथ ही आप फूड इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ साइंस (BSc) कर सकते हैं। आप इसमें डिप्लोमा कोर्स भी कर सकते हैं।

    आगे चल कर आप भविष्य में इसमें MTech और PhD भी कर सकते हैं।

    प्रोफाइल

    इन क्षेत्रों में करते हैं काम

    फूड इंजीनियरिंग करके आप बैक्टीरियलॉजिस्ट, टॉक्सीकोलॉजिस्ट, फूड टेक्नॉलजिस्ट, फूड बैच मेकर्स, फूड कूकिंग मशीन ऑपरेटर, बेकर्स, रेग्युलेटरी स्पेशलिस्ट, मीट, पाउल्ट्री, ट्रिमर्स एंड फिश कटर्स आदि पदों पर काम कर सकते हैं।

    आपको फूड प्रोसिसंग से जुड़ी इंडस्ट्री, प्रयोगशालाओं, होटल और सॉफ्ट ड्रिंक की फैक्ट्री, क्वॉलिटी कंट्रोल से जुड़े विभागों या संस्थाओं, चावल की मिलों, विनिर्माण उद्योग, शराब भट्टियों, अस्पतालों और कैटरिंग प्रतिष्ठानों में काम करने का मौका मिलेगा।

    इसमें आप प्राइवेट के साथ-साथ सरकारी सेक्टर में नौकरी कर सकते हैं।

    कॉलेज

    ये हैं टॉप कॉलेज

    किसी भी क्षेत्र में अच्छा करियर बनाने के लिए एक अच्छे कॉलेज में प्रवेश लेना बहुत जरुरी है। कॉलेज आपके जीवन में एक अहम रोल निभाता है।

    फूड इंजीनियरिंग के टॉप कॉलेजों में आदित्य फूड टेक्नॉलजी कॉलेज महाराष्ट्र, एकेएस यूनिवर्सिटी, अमिटी यूनिवर्सिटी जयपुर, आनंद ऐग्रिकल्चरल यूनिवर्सिटी गुजरात, अरोड़ा टेक्नॉलजिकल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट हैदराबाद, बल्लारपुर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी महाराष्ट्र, सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी कोकराझार, कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग अन्ना यूनिवर्सिटी चेन्नई और डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी नवी मुंबई शामिल हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    एंजेलो मैथ्यूज ने लिया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास, जानिए कैसे रहे हैं उनके आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- पूर्वोत्तर में 10,000 युवाओं ने हथियार डाले, बम-बंदूक और बंद बीती बात नरेंद्र मोदी
    IPL इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाए गए सबसे बड़े स्कोर पर नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    सारा अली खान की 'मेट्रो... इन दिनों' का पहला पोस्टर जारी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म सारा अली खान

    शिक्षा

    इन टिप्स को अपनाकर इंटरव्यू में दें अपना इंट्रोडक्शन, नहीं होंगे रिजेक्ट करियर
    क्यों जरुरी है सेल्फ स्टडी? जानिए खुद से पढ़ाई करने के फायदे करियर
    लड़कियों को अच्छे बोर्डिंग स्कूल भेजना चाहते हैं तो इन स्कूलों पर करें विचार करियर
    फ्लिपकार्ट में लगभग 13 हजार पदों पर चल रही भर्ती, ऐसे करें आवेदन फ्लिपकार्ट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025