आज का इतिहास: 27 जनवरी के इतिहास में दर्ज हैं कई प्रमुख घटनाएं, जानें
क्या है खबर?
देश-दुनिया में घटित कुछ प्रमुख घटनाओं की जानकारी छात्रों से लेकर युवा तक सबको होनी चाहिए।
खासतौर पर जो लोग UPSC या किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए ये जानना बहुत जरूरी होता है।
इसलिए हम आपको 27 जनवरी की प्रमुख घटनाओं के साथ-साथ ये भी बताएंगे कि आज किसका जन्मदिन और किसकी पुण्यतिथि होती है।
तो आइए जानें 27 जनवरी का इतिहास।
प्रमुख घटनाएं
कुछ प्रमुख घटनाएं
अमेरिका ने जर्मनी पर 27 जनवरी, 1943 को पहली बार हवाई हमला किया था।
पहला टेप रिकॉर्डर 27 जनवरी, 1948 को बिका था।
इराक की राजधानी बगदाद में 27 जनवरी, 1969 को 14 लोगों को जासूसी के अपराध में फाँसी की सज़ा सुनाई गई थी।
पहली बार हेलीकॉप्टर डाक सेवा का उद्घाटन 27 जनवरी, 1988 को किया गया था।
पश्चिम बंगाल के 13 ज़िलों में 27 जनवरी, 2008 को बर्ड फ्लू फैला था।
जानकारी
ब्रिटिश सैनिकों ने बीडा गोल्ड कॉस्ट पर किया कब्जा
वाशिंगटन में नेशनल ज्योग्राफिक सोसाइटी का आयोजन 27 जनवरी, 1888 को हुआ। पेंसिल्वेनिया के माउंट प्लीसेंट में 27 जनवरी, 1891 को हुए खदान विस्फोट से लगभग 150 लोग मारे गए। ब्रिटिश सैनिकों ने 27 जनवरी, 1897 को घाना के बीडा गोल्ड कॉस्ट पर कब्जा किया।
जन्मदिन
इनका होता है जन्मदिन
टोक्यो, जापान युद्ध अपराध न्यायाधिकरण में भारतीय न्यायाधीश रहे राधाबिनोद पाल का जन्म 27 जनवरी, 1886 को हुआ था ।
प्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार पण्डित सीताराम चतुर्वेदी का जन्म 27 जनवरी, 1907 को हुआ था।
अमेरिकी स्टैंड-अप कॉमेडियन, अभिनेता, आवाज अभिनेता और लेखक पैटन ओसवाल्ट का जन्म 27 जनवरी, 1969 को हुआ था।
प्रसिद्ध अभिनेत्री रोसमंड पाइक का जन्म 27 जनवरी, 1979 को हुआ था।
पुण्यतिथि
इनकी होती है पुण्यतिथि
20वीं सदी के भारत के प्रमुख सितार वादक निखिल बैनर्जी का निधन 27 जनवरी, 1986 को हुआ था।
हिंदी फिल्मों में भारतीय अभिनेता, पटकथा लेखक और निर्माता भारत भूषण का निधन 27 जनवरी, 1992 को हुआ था।
इण्डोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति हाजी मुहम्मद सुहार्तो का निधन 27 जनवरी, 2008 को हुआ था।
20वीं सदी के हिंदी लेखक और हिंदी सिनेमा और टेलीविजन के स्क्रिप्ट राइटर कमलेश्वर का निधन 27 जनवरी, 2007 को हुआ था।