Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / करियर की खबरें / UP: 50 हज़ार से अधिक TET पास अभ्यर्थियों को मिलेगा भर्ती होने का दूसरा मौका
  • करियर

    UP: 50 हज़ार से अधिक TET पास अभ्यर्थियों को मिलेगा भर्ती होने का दूसरा मौका

    मोना दीक्षित
    लेखन
    मोना दीक्षित
    Twitter
    अंतिम अपडेट Mar 09, 2019, 04:16 pm
    UP: 50 हज़ार से अधिक TET पास अभ्यर्थियों को मिलेगा भर्ती होने का दूसरा मौका
    श्रेय
  • जिन अभ्यर्थियों ने साल 2013 में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) दी थी और उसमें पास भी हुए थे, लेकिन शिक्षक के पद पर भर्ती नहीं हो पाए थे। उनको अब एक और मौका मिल रहा है।

    जी हां, आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने लगभग 50,666 अभ्यर्थियों को दूसरा मौका दिया है।

    ये अभ्यर्थियों अब अगले एक साल में होने वाली शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

    आइए जानें क्या है पूरी खबर।

  • इस खबर में
    प्रमाणपत्रों की वैधता बढ़ाई साल 2013 की TET परीक्षा का लेखा-जोखा लगभग 27,000 पदों पर होगी नियुक्तियां
  • वैधता

    प्रमाणपत्रों की वैधता बढ़ाई

  • आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभ्यर्थियों को 28 मई, 2013 को TET प्रमाणपत्र जारी कर दिए गए थे और उनके सर्टिफिकेट की वैधता 28 मई, 2018 को समाप्त हो गई थी।

    अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की वैधता पांच साल थी, जिसे राज्य सरकार ने बढ़ाकर अब सात साल कर दिया है।

    इस कारण वे अभ्यर्थी अब से बंद हुई नियुक्ति प्रक्रिया व शुरू होने वाली नई प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

  • TET 2013

    साल 2013 की TET परीक्षा का लेखा-जोखा

  • साल 2013 की TET परीक्षा में लगभग 66,364 अभ्यर्थी पास हुए थे। जिनमें एक से 5वीं तक के लिए लगभग 22,850 और 6वीं से 8वीं तक के लिए लगभग 43,514 अभ्यर्थी पास हुए थे।

    पास हुए अभ्यर्थियों में से 50,666 अभ्यर्थियों की नियुक्ति नहीं हुई थी।

    तीन साल तक जो नियुक्ति प्रक्रिया चली, उसमें लगभग 15,698 शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी।

    इसमें पहली से 5वीं के लिए 12,486 और 6वीं से 8वीं के लिए 3,212 शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी।

  • पदों की संख्या

    लगभग 27,000 पदों पर होगी नियुक्तियां

  • नई नियुक्ति प्रक्रिया के लिए लगभग 50,666 TET पास अभ्यर्थियों के साथ साल 2016 में भी पास हुए अभ्यर्थी दावेदार होंगे।

    प्राथमिक शिक्षा निदेशालय नई नियुक्ति प्रक्रिया के लिए नियमावली में बदलाव कर रहा है।

    नई नियुक्ति प्रक्रिया लोकसभा चुनाव के बाद शुरू हो जाएगी।

    शिक्षा विभाग ने मार्च, 2019 तक सभी प्रकार की नियुक्तियों के लिए होने वाली प्रक्रिया स्थगित कर रखी है।

    राज्य में प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में लगभग 27,000 पदों पर नियुक्तियां हो सकती हैं।

  • उत्तर प्रदेश
  •  
ताज़ा खबरें
  • IPL: कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन?
    IPL: कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन?
    खेलकूद
  • 'द कपिल शर्मा' शो की कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने की संकेत भोसले से सगाई
    'द कपिल शर्मा' शो की कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने की संकेत भोसले से सगाई
    मनोरंजन
  • MI बनाम SRH: टॉस जीतकर मुंबई ने किया बल्लेबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग इलेवन
    MI बनाम SRH: टॉस जीतकर मुंबई ने किया बल्लेबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग इलेवन
    खेलकूद
  • मध्य प्रदेश: किल्लत के बीच भोपाल के अस्पताल से चोरी हुए रेमडेसिवीर के 853 इंजेक्शन
    मध्य प्रदेश: किल्लत के बीच भोपाल के अस्पताल से चोरी हुए रेमडेसिवीर के 853 इंजेक्शन
    देश
  • डाटा कलेक्शन के मामले में कंज्यूमर्स को दिया धोखा, गूगल पर लगा जुर्माना
    डाटा कलेक्शन के मामले में कंज्यूमर्स को दिया धोखा, गूगल पर लगा जुर्माना
    टेक्नोलॉजी
चर्चित विषय
लेटेस्ट भर्ती
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

करियर की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Career Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021