LOADING...
Indian Navy Recruitment 2019: भारतीय नौसेना में कई पदों पर निकली भर्तियां, जानें विवरण

Indian Navy Recruitment 2019: भारतीय नौसेना में कई पदों पर निकली भर्तियां, जानें विवरण

Mar 09, 2019
01:09 pm

क्या है खबर?

अगर आप भी भारतीय नौसेना भर्ती 2019 देख रहे हैं, तो आपको बता दें कि भारतीय नौसेना ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार भारतीय नौसेना भर्ती के लिए आधिारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम से किया गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी जैसे पात्रता, आवेदन तिथि आदि की जानकारी आप इस लेख से पढ़ सकते हैं। आइए जानें।

तिथियां

16 मार्च से करें आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन 16 मार्च, 2019 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 अप्रैल, 2019 है। भारतीय नौसेना ने अविवाहित पुरूषों और महिलाओं के लिए कार्यकारी शाखा (पायलट/ऑब्जर्वर प्रविष्टि) और शिक्षा शाखा में Short Service Commission (SSC) के लिए 53 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑब्जर्वर के लिए 06, पायलट (MR) के लिए 03, पायलट (MR के अलावा) के 05, लॉजिस्टिक के लिए 15 और शिक्षा के लिए 24 पदों पर भर्ती निकली है।

पात्रता

क्या होनी चाहिए योग्यता?

किसी भी पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को उस पद के लिए पात्र होना चाहिए। आपको बता दें कि सभी पद की शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग है, लेकिन किसी भी पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को कम से कम स्नातक होना चाहिए। किसी-किसी पद के लिए उम्मीदवार का स्नातकोत्तर होना भी जरूरी है। हम उम्मीदवारों को सलाह देंगे कि आवेदन करने से पहले एक बार मांगी गई पात्रता को जरूर जांच लें।

जानकारी

क्या है चयन प्रक्रिया?

इसके लिए उम्मीदवारों का चयन SSB के द्वारा किया जाएगा। उम्मीदवारों को पहले उनके आवेदन पत्र के आधार पर शॉर्टलिस्टेड किया जाएगा। फिर मेरिट लिस्ट केे आधार पर उम्मीदवारों को SSB के लिए बुलाया जाएगा। SSB साक्षात्कार मई, 2019 से अगस्त, 2019 के बीच होगा।

आवेदन प्रक्रिया

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 16 मार्च, 2019 से 05 अप्रैल, 2019 के बीच भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाना होगा। उसके बाद होमपेज पर इसके लिए दी गई लिंक पर क्लिक करना होगा। अब आपको मांगे जा रहे विवरण जैसे नाम, ईमेल आईडी आदि विवरण दर्ज करके आवेदन करना होगा। आवेदन सबमिट करने से पहले एक बार भरे गए विवरण को जरूर जांच लें। आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट जरूर निकाल कर रख लें।

जानकारी

आधिकारिक अधिसूचना यहां से प्राप्त करें

उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं या वे हमारे द्वारा दी गई लिंक पर क्लिक करके भी अधिसूचना पढ़ सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें