
महिंद्रा ला रही XUV 3XO का नया वेरिएंट, जारी किया टीजर
क्या है खबर?
महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी XUV 3XO सब-कॉम्पैक्ट SUV का अपडेटेड वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। कार निर्माता ने इसका एक टीजर जारी किया है। आगामी महिंद्रा XUV 3XO को एक नया वेरिएंट मिलने की उम्मीद है, जिसकी टीजर वीडियो ने एक झलक दिखाई गई है। इसमें पता चलता है कि इसमें कुछ नए फीचर्स दिए जाने की उम्मीद है। यह भारतीय बाजार में मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू जैसी गाड़ियों को टक्कर देना जारी रखेगी।
बदलाव
नए वेरिएंट में मिलेंगे ये बदलाव
अपडेटेड महिंद्रा XUV 3XO में नए अलॉय व्हील्स की पेशकश की जाएगी और स्पोर्टी लुक देने के लिए सभी को ब्लैक आउट किया जाएगा। इसके अलावा, सब-कॉम्पैक्ट SUV में पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक व्हीकल-थीम वाला फ्रंट ग्रिल और रेड-ब्लैक ड्यूल-टोन एक्सटीरियर पेंट मिलेगा। पहले यह बताया गया था कि गाड़ी का नया वर्जन पेश किया जाएगा, लेकिन SUV में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, जो एक नए वेरिएंट मिलने की तरफ संकेत करता है।
ट्विटर पोस्ट
टीजर में दिखाई नए वेरिएंट की झलक
Something different is brewing.
— Mahindra XUV 3XO (@MahindraXUV3XO) July 6, 2025
A new vibe. A bold twist.
Can you spot it?
Tell us in the comments. 👇#XUV3XO #Mahindraauto pic.twitter.com/LvxaVIXUR2
पावरट्रेन
ऐसे होंगे पावरट्रेन विकल्प
XUV 3XO के नए वेरिएंट में मौजूदा मॉडल के समान 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ 1.2-लीटर T-GDI टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्प हो सकते हैं। ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल और आइसिन-सोर्स्ड 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक का विकल्प दिया जाएगा। नए वेरिएंट की लॉन्च तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन टीजर से पता चलता है यह जल्द लॉन्च होगा। इसकी कीमत का खुलासा लॉन्च के समय होगा, जो वर्तमान में 7.99-15.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।