Page Loader
UPPSC: मेन परीक्षा से सिर्फ ढाई महीने पहले बदला परीक्षा पैटर्न, जानें क्या हुआ बदलाव

UPPSC: मेन परीक्षा से सिर्फ ढाई महीने पहले बदला परीक्षा पैटर्न, जानें क्या हुआ बदलाव

Apr 05, 2019
12:10 pm

क्या है खबर?

उत्‍तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने PCS 2018 की मेन परीक्षा के लिए परीक्षा पैटर्न में बदलाव कर द‍िया है। आयोग ने परीक्षा के ठीक ढाई महीने पहले पेपर्स की संख्या बढ़ा दी है। UPPSC ने मेन परीक्षा के लिए जनरल स्‍टडीज (GS) के पेपर्स की संख्‍या बढ़ा दी गई है। जो उम्मीदवार मेन परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उनके लिए ये जानना बहुत जरुरी है कि GS के कितने पेपर बढ़ाए गए हैं। आइए जानें।

GS

GS के होंगे चार पेपर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले GS के दो पेपर होते थे, लेकिन अब से अभ्‍यर्थ‍ियों को GS के चार पेपर देने होंगे। प्रांतीय सिविल सेवा मेन परीक्षा 2018 के परीक्षा पैटर्न को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा के तर्ज पर बदला गया है। PCS मेन परीक्षा 17 जून, 2019 से शुरू है और ये परीक्षा नए पैटर्न पर ही होगी। छात्रों को नए परीक्षा पैटर्न को जल्द समझकर उसके अनुसार तैयारी करनी होगी।

पैटर्न

कैसा होगा पैटर्न

UPPCS मेन परीक्षा में जनरल स्‍टडीज सेक्‍शन के चार पेपरों में से प्रत्येक में 20-20 प्रश्‍न पूछे जाएंगे। अब नए पैटर्न के अनुसार दो पेपर के अलावा एक वैकल्पिक विषय का पेपर भी होगा। वैकल्‍पिक विषय के दो प्रश्न पत्र होंगे। प्रत्येक प्रश्न पत्र 200-200 नंबर का होगा। बता दें कि सामान्य हिन्दी और निबंध के पेपर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये दोनों पेपर 150-150 नंबर के होंगे। अब इंटरव्यू सिर्फ 100 नंबर का ही होगा।

जानकारी

मॉडल पेपर हुआ जारी

परीक्षा पैटर्न में बदलाव के बाद आयोग ने मॉडल पेपर जारी कर दिया है। आपको बता दें कि आयोग ने PCS 2018 के नोटिफिकेशन के साथ GS के चारों प्रश्न पत्रों का विस्तृत पाठ्यक्रम भी जारी किया था। प्रश्न उसी पाठ्यक्रम से पूछे जाएंगे।