NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 12 मई को ही लारा दत्ता ने जीता था मिस यूनिवर्स का खिताब
    अगली खबर
    आज का इतिहास: 12 मई को ही लारा दत्ता ने जीता था मिस यूनिवर्स का खिताब

    आज का इतिहास: 12 मई को ही लारा दत्ता ने जीता था मिस यूनिवर्स का खिताब

    लेखन मोना दीक्षित
    May 13, 2019
    12:53 pm

    क्या है खबर?

    UPSC और अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए हम रोज़ एक ऐसा लेख लेकर आते हैं, जो उनके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है।

    आज यानी 12 मई के इतिहास में कई ऐसी घटनाएं दर्ज हैं, जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए।

    कई प्रमुख घटनाओं में से एक है कि आज के ही दिन लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था।

    आइए जानें किस साल में उन्हें मिला था ये खिताब।

    लारा दत्ता

    साल 2000 में जीता था ये खिताब

    बॉलीबुड की प्रसिद्ध हीरोइन लारा दत्ता ने 13 मई, 2000 को मिस यूनिवर्स का ताज़ पहना था।

    लारा को 2000 में पहले फेमिना मिस इंडिया के ताज़ से नवाजा गया और इसके बाद उन्हें मिस यूनिवर्स का खिताब भी मिला।

    मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर लारा ने अपने माता-पिता के साथ-साथ पूरे भारत का नाम रेशन किया।

    लारा ये खिताब जीतने वाली भारत की दूसरी महिला बनीं थीं।

    उनसे पहले साल 1994 में सुष्‍मिता सेन ने ये खिताब जीता था।

    करियर

    अंदाज फिल्म से की शुरूआत

    लारा दत्ता का जन्म 16 अप्रैल, 1978 को गाजियाबाद में हुआ था।

    लारा की दो बहनें हैं। लारा के पिता एल के दत्ता सेना में विंग कमांडर हैं।

    लारा ने अपनी स्कूली पढ़ाई बैंगलोर से पूरी की थी।

    मिस यूनिवर्स लारा दत्ता ने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 2003 में 'अंदाज' से की थी।

    इसके लिए उन्हें पहला फिल्म फेयर अवार्ड मिला था।

    लारा ने भारतीय पूर्व टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति से शादी की है।

    प्रमुख घटनाएं

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    पुरंदर की संधि के तहत छत्रपति शिवाजी महाराज औरंगजेब से मिलने 12 मई, 1666 को आगरा पहुंचे थे।

    इजरायल और पश्चिम जर्मनी ने राजनयिक संबंध शुरु करने के लिए पत्रों का आदान प्रदान 12 मई, 1965 को किया था।

    मिस्र, सीरिया व सऊदी अरब ने पश्चिम एशिया मामले में शांति समझौते की इच्छा 12 मई, 2002 को जताई थी।

    सऊदी शहर रियाद में अल कायदा के हमले में 12 मई, 2003 को 26 लोगों की मौत हुई थी।

    जानकारी

    जोधपुर की हुई स्थापना

    जोधपुर की स्थापना 12 मई, 1459 को हुई थी। इंग्लैंड और हॉलैंड ने 12 मई, 1689 को लीग ऑफ़ आग्सबर्ग बनाया था। चीन के सिचुआन में 12 मई, 2008 को भूकंप से 69,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

    जन्मदिन

    इनका होता है जन्मदिन

    'आधुनिक नर्सिग आन्दोलन की जन्मदाता' एक नर्स फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल का जन्म 12 मई, 1820 को हुआ था।

    प्रसिद्ध दार्शनिक, जिन्होंने हिन्दू दर्शन पर अध्ययन करने वाले कृष्णचन्द्र भट्टाचार्य का जन्म 12 मई, 1875 को हुआ था।

    एक दार्शनिक तथा आध्यात्मिक विषयों के बड़े ही कुशल एवं परिपक्व लेखक जे. कृष्णमूर्ति का जन्म 12 मई, 1895 को हुआ था।

    पश्चिम बंगाल के 21वें राज्यपाल वीरेन जे शाह का जन्म 12 मई, 1926 को हुआ था।

    पुण्यतिथि

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    भारतीय बैंकर, राजनीतिज्ञ, परोपकारी, समाजवादी राजा मुथैया चेट्टियार का निधन 12 मई, 1984 को हुआ था।

    हिन्दी कवि शमशेर बहादुर सिंह का निधन 12 मई, 1993 को हुआ था।

    जर्मन-अमेरिकी विकास मनोवैज्ञानिक एरिक एरिकसन का निधन 12 मई, 1994 को हुआ था।

    दक्षिण अफ्रीकी पक्षी विज्ञानी रिचर्ड केंडल ब्रुक का निधन 12 मई, 1996 को हुआ था।

    भारतीय फिल्म अभिनेता, निर्देशक और निर्माता सरत पुजारी का निधन 12 मई, 2014 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET
    स्पेस सूट किन चीजों से बनाए जाते हैं और उनका परीक्षण कैसे होता है? अंतरिक्ष
    कौन हैं लक्ष्मी मांचू, जो करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में आएंगी नजर? करण जौहर

    शिक्षा

    CBSE 12वीं रिजल्ट से नहीं हैं खुश तो कराएं मार्क्स वेरिफिकेशन, जानें कैसे करें आवेदन CBSE
    12वीं के छात्रों के लिए ये हैं पांच टॉप ऐप्स, इन से पढ़कर मिलेगी सफलता परीक्षा तैयारी
    CBSE 12th Result 2019: कपड़े धोने वाले की बेटी ने स्कोर किए 95%, जानें CBSE
    आज का इतिहास: जानें क्या है 04 मई का इतिहास, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025