Page Loader
आज का इतिहास: कौन-कौन सी घटनाएं दर्ज हैं 04 जनवरी के इतिहास में, जानें

आज का इतिहास: कौन-कौन सी घटनाएं दर्ज हैं 04 जनवरी के इतिहास में, जानें

Jan 04, 2020
08:22 am

क्या है खबर?

इतिहास हमें न सिर्फ प्रमुख घटनाओं के बार में बताता है, बल्कि इतिहास पढ़ने से हमारी जनरल नॉलेज भी अच्छी हो जाती है। खासतौर से उन छात्रों को अपनी जनरल नॉलेज पर अधिक ध्यान देना चाहिए, जो UPSC या किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। सरकारी नौकरी की परीक्षा में सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए इतिहास पढ़ना काफी जरुरी है। आइए 04 जनवरी का इतिहास के बारे में जानें।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

04 जनवरी, 1962 को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पहली स्वचालित मेट्रो ट्रेन चली थी। 04 जनवरी, 1972 को नई दिल्ली में इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिमिनालॅजी एंड फारेंसिक साइंस का उद्घाटन हुआ था। 04 जनवरी, 1998 को बंग्लादेश ने भारत को उल्फा महासचिव अनूप चेतिया को सौंपने से इनकार किया था। 04 जनवरी, 1999 को मंगल ग्रह पर भाप का विश्लेषण करने के लिए अमेरिकी यान 'मार्स पौसर लैंडर प्रोब' प्रस्थान हुआ था।

जानकारी

बर्मा ने स्वतंत्र होने की घोषणा की

04 जनवरी, 1948 को बर्मा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की। 04 जनवरी, 1951 को चीन के सुरक्षाबलों ने कोरियाई युद्ध के दौरान सियोल पर कब्जा किया। 04 जनवरी, 2008 को अमेरिका ने श्रीलंका को सैन्य उपकरणों और सेवाओं की आपूर्ति पर रोक लगाई।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

04 जनवरी, 1925 को कवि गोपाल दास नीरज का जन्‍म हुआ था। 04 जनवरी, 1931 को भारत की प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री निरुपा रॉय का जन्‍म हुआ था। 04 जनवरी, 1952 को भारत के 43वें न्यायाधीश टीएस ठाकुर का जन्‍म हुआ था। 04 जनवरी, 1957 को भारतीय गायक, गीतकार, कोरियोग्राफर गुरदास मान का जन्‍म हुआ था। 04 जनवरी, 1965 को अभिनेता आदित्य पंचोली का जन्‍म हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

04 जनवरी, 1994 को हिन्दी फिल्मों के मशहूर संगीतकार आरडी बर्मन का निधन हुआ था। 04 जनवरी, 1960 को फ्रांसीसी अल्जीरियाई दार्शनिक, लेखक और पत्रकार एलबर्ट केमस का निधन हुआ था। 04 जनवरी, 1965 को निबंधकार, प्रकाशक, नाटककार और साहित्यिक और सामाजिक आलोचक एस एलियट का निधन हुआ था। 04 जनवरी, 2006 को दुबई के शासक शेख मक्तूम बिन रशीद अल का निधन हुआ था। 04 जनवरी, 2016 को भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश एसएच कपाड़िया का निधन हुआ था।