Page Loader
आज का इतिहास: 07 जनवरी के इतिहास में दर्ज हैं कई प्रमुख घटनाएं, जानें

आज का इतिहास: 07 जनवरी के इतिहास में दर्ज हैं कई प्रमुख घटनाएं, जानें

Jan 07, 2020
07:52 am

क्या है खबर?

अगर आप UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इतिहास के बारे में पता होना चाहिए। इतिहास पढ़ना केवल UPSC की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए ही नहीं बल्कि सभी सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी होता है। इतिहास की प्रमुख घटनाओं के बारे में आपको पता होना चाहिए। इसलिए हम एक ऐसा लेख लाएं है, जो आपको 07 जनवरी के इतिहास के बारे में बताएगा। आइए जानें।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

07 जनवरी, 1927 को पहली ट्रांस-एटलांटिक व्यावसायिक टेलीफोन सेवा न्यूयॉर्क से लंदन के बीच शुरू हुई थी। 07 जनवरी, 1929 को मदर टेरेसा ने कोलकाता पहुंचकर गरीब और रोगग्रस्त लोगों के बीच काम शुरू किया था। 07 जनवरी, 1980 को आपातकाल के तीन साल बाद बहुमत से इंदरा गांधी की सत्ता में वापसी हुई थी। 07 जनवरी, 1986 को अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने लीबिया के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी।

जानकारी

जापान ने भारत की मदद करने की घोषणा की

07 जनवरी, 2003 को जापान ने विकास कार्यों में मदद करने के लिए भारत को 90 करोड़ डालर की मदद देने की घोषणा की थी। 07 जनवरी, 2009 को IT कम्पनी सत्यम के चेयरमैन रामालेंगम राजू ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया था।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

प्रसिद्ध इतिहासकार, अंग्रेज़ी साहित्यकार तथा अन्वेषक जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन का जन्म 07 जनवरी, 1851 को हुआ था। 07 जनवरी, 1950 को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बालश्रम विरोधी भारतीय कार्यकर्ता शांता सिन्हा का जन्म हुआ था। 07 जनवरी, 1948 को भारतीय लेखक शोभा डे का जन्म हुआ था। 07 जनवरी, 1979 को हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री बिपाशा बसु का जन्म हुआ था। 07 जनवरी, 1981 को भारत के जानेमाने शतरंज खिलाड़ी कृष्णन शशिकिरण का जन्म हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

07 जनवरी, 1920 को ऑस्ट्रेलियाई राजनीतिज्ञ और न्यायाधीश एडमंड बार्टन का निधन हुआ था। 07 जनवरी, 1943 को वाई-फाई के जनक मशहूर अमेरिकी-सर्बियाई आविष्‍कारक निकोला टेस्‍ला का निधन हुआ था। 07 जनवरी, 1972 को अमेरिकी कवि और विद्वान जॉन बेरिमन का निधन हुआ था। 07 जनवरी, 1988 को अंग्रेजी अभिनेता ट्रेवर हॉवर्ड का निधन हुआ था। 07 जनवरी, 1989 को जापान के 124वें सम्राट हिरोहितो का निधन हुआ था।