Page Loader
आज का इतिहास: जानें 06 अप्रैल का कुछ प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: जानें 06 अप्रैल का कुछ प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

Apr 06, 2019
08:05 am

क्या है खबर?

जहां एक तरफ इतिहास के बारे में जानना कई लोगों को अच्छा लगता है, वहीं कई लोगों के लिए ये बहुत जरूरी भी होता है। चाहे देश का इतिहास हो या दुनिया का, इसके बारें में सबको पता होना चाहिए। खासतौर पर उन लोगों को जो सरकारी नैकरी या UPSC आदि की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए हम आपको 06 अप्रैल की कुछ प्रमुख घटनाएं, जन्मदिवस और पुण्यतिथि के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानें 06 अप्रैल का इतिहास।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

फ्रांस ने नीदरलैंड के खिलाफ 06 अप्रैल, 1672 को युद्ध की घोषणा की थी। पहले आधुनिक ओलंपिक की शुरुआत 06 अप्रैल, 1896 को हुई थी। अमेरिकी नागरिक मैथ्यू हैंसन और राबर्ट पियेरी ने 06 अप्रैल, 1909 को पहली बार उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया था। प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका ने 06 अप्रैल, 1917 को जर्मनी के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की थी। भारतीय तैराक मिहिर सेन ने 06 अप्रैल, 1966 को पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।

जानकारी

अमेरिका ने किया परमाणु परीक्षण

इटली में फासिस्टों ने 06 अप्रैल, 1924 को चुनाव में भारी जीत दर्ज की थी। जापानी विमानों ने 06 अप्रैल, 1942 को पहली बार भारत पर बम गिराए थे। अमेरिका ने 06 अप्रैल, 1955 को परमाणु परीक्षण किया था।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

हैदराबाद के अंतिम निज़ाम उस्मान अली खान का जन्म 06 अप्रैल, 1886 को हुआ था। राजनीतिज्ञ प्यारेलाल खण्डेलवाल का जन्म 06 अप्रैल, 1925 को हुआ था। अमेरिकी आणविक जीवविज्ञानी जेम्स डी वाटसन का जन्म 06 अप्रैल, 1928 को हुआ था। प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री सुचित्रा सेन का जन्म 06 अप्रैल, 1931 को हुआ था। प्रसिद्ध पूर्व क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर का जन्म 06 अप्रैल, 1956 को हुआ था। बालीवुड अभिनेता संजय सूरी का जन्म 06 अप्रैल, 1971 को हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

भारतीय कम्युनिस्ट राजनीतिज्ञ बी टी रणदिवे का निधन 06 अप्रैल, 1990 को हुआ था। अमेरिकी लेखक और जैव रसायन के प्रोफेसर इसाक असिमोव का निधन 06 अप्रैल, 1992 को हुआ था। भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा हरियाणा के पूर्व मुख्य मन्त्री चौधरी देवी लाल का निधन 06 अप्रैल, 2001 को हुआ था। सामाजिक कार्यकर्ता विल्मा मैन किलर का निधन 06 अप्रैल, 2010, को हुआ था। अमेरिकी अभिनेता और कॉमेडियन मिक्की रूनी का निधन 06 अप्रैल, 2014 को हुआ था।