NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: आज है पीवी सिंधु का जन्मदिन, जानें उनके बारे में
    आज का इतिहास: आज है पीवी सिंधु का जन्मदिन, जानें उनके बारे में
    1/7
    करियर 1 मिनट में पढ़ें

    आज का इतिहास: आज है पीवी सिंधु का जन्मदिन, जानें उनके बारे में

    लेखन मोना दीक्षित
    Jul 05, 2019
    09:06 am
    आज का इतिहास: आज है पीवी सिंधु का जन्मदिन, जानें उनके बारे में

    अगर आप UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इतिहास के बारे में पता होना चाहिए। इतिहास पढ़ना केवल UPSC की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए ही नहीं बल्कि सभी सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी होता है। 05 जुलाई के इतिहास में ऐसी प्रमुख घटनाएं दर्ज हैं जिनके बारे में जानना आपके लिए जरुरी है। उसमें से एक है कि आज पीवी सिंधु का जन्मदिन होता है। आइए जानें इतिहास।

    2/7

    आज होता है पीवी सिंधु का जन्मदिन

    पुसरला वेंकट सिंधु जिन्हें पीवी सिंधु के नाम से जाना जाता है एक भारतीय पेशेवर बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। उनका जन्म 5 जुलाई, 1995 को हैदराबाद में हुआ था। समकालीन समय के सबसे युवा और सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक सिंधु ने अपने करियर के अधिकांश हिस्सों के लिए विश्व रैंकिंग की टॉप 10 में जगह बनाई है। सिंधु ने पुलेला गोपीचंद से बैडमिंटन के लिए प्रेरणा ली है।

    3/7

    हासिल किए ये पदक

    सिर्फ आठ साल की उम्र से सिंधु ने बैडमिंटन खेलना शुरू किया और बाद में गोपीचंद की बैडमिंटन अकादमी में शामिल हो गईं। अंडर -13 श्रेणी में उसने सब-जूनियर नेशनल और पुणे में अखिल भारतीय रैंकिंग में खिताब जीते। भारत के 51वें नेशनल स्कूल गेम्स में उन्होंने अंडर -14 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने सन 2009 में द जूनियर एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुरुआत की थी।

    4/7

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 05 जुलाई, 1947 को ब्रिटिश संसद में प्रस्तुत किया गया जिसे बाद में शाही स्वीकृति मिल गई थी। BBC ने 05 जुलाई, 1954 को पहला टेलीविज़न प्रसारण किया। जनरल जिया उल हक के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने 05 जुलाई, 1977 को देश की सत्ता पर कब्जा जमाया था। राजन महादेवन ने 05 जुलाई, 1981 को गणित के 'पाई' के 31 हजार 811 अंकाें की गणना कर विश्व रिकार्ड बनाया था।

    5/7

    औरंगजेब ने अपने बड़े भाई को बनाया बंदी

    मुगल शासक औरंगजेब ने 05 जुलाई, 1658 को अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बनाया था। ब्राजील के साउ पाउलो में सैन्य विद्राेह 05 जुलाई, 1924 को हुआ था। लेबर पार्टी ने 05 जुलाई, 1945 को ब्रिटेन के संसदीय चुनावों में विजय हासिल की।

    6/7

    इनका होता है जन्मदिन

    प्राध्यापक और रचनाकार असग़र वजाहत का जन्म 05 जुलाई, 1946 को हुआ था। तमिल लेखक और लेखक बालाकुमारन का जन्म 05 जुलाई, 1946 को हुआ था। बिहार के राजनेता और कंज्यूमर अफेयर्स, फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन के कैबिनेट मंत्री रामविलास पासवान का जन्म 05 जुलाई, 1946 को हुआ था। भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु का जन्म 05 जुलाई, 1995 को हुआ था। भारतीय अरबपति निवेशक और व्यापारी राकेश झुनझुनवाला का जन्म 05 जुलाई, 1960 को हुआ था।

    7/7

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    ऑस्ट्रेलियाई राजनेता जॉन कर्टिन का निधन 05 जुलाई, 1945 को हुआ था। भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता अनुग्रह नारायण सिन्हा का निधन 05 जुलाई, 1957 को हुआ था। जर्मन वास्तुकार वाल्टर ग्रोपियस का निधन 05 जुलाई, 1969 को हुआ था। अमेरिकी संगीतकार हैरी जेम्स का निधन 05 जुलाई, 1983 को हुआ था। अमेरिकी पेशेवर बेसबॉल खिलाड़ी और प्रबंधक टेड विलियम्स का निधन 05 जुलाई, 2002 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    शिक्षा

    शिक्षा

    एजुकेशन लोन के लिए आवेदन करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान, मिलेगी काफी मदद करियर
    जानें इन पांच चार्टर्ड अकाउंटेंट के संघर्ष की कहानी, मिलेगी प्रेरणा करियर
    Delhi University Recruitment 2019: असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण नौकरियां
    DU Admission 2019: जारी हुई दूसरी कट ऑफ लिस्ट, आई इतने प्रतिशत की गिरावट दिल्ली
    अगली खबर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023